Breaking News
recent

Tragedy: मकान से आ रही थी जबरदस्त बदबू, खोलते ही अंदर से निकली लाश

अजमेर.

गोविन्द नगर क्षेत्र में एक मकान में वृद्ध महिला की चार दिन पुराना शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। पंजाब से आए छोटे बेटे की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव बेटे के सुपुर्द कर दिया।

रामगंज थानाप्रभारी गोमाराम ने बताया कि रामगंज गोविन्द नगर गली नम्बर 8 निवासी रामेश्वरी गुप्ता (74) अपने मकान में मृत मिली। शव 4 से 5 दिन पुराना हो चुका था जिससे कीड़े लग गए थे। शव से उठती दुर्गंध के चलते पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सहायक उप निरीक्षक समन्द्रसिंह घटनास्थल पहुंचे।

कमरा था खुला

पुलिस को मकान में कमरा खुली हालत में मिला जबकि रामेश्वरी फर्श पर मृतावस्था में मिली। मौत संभवत: फर्श पर गिरने से हो गई। उसके साथ बड़ा बेटा रहता था जबकि छोटा बेटा अनिल गुप्ता रेलवे में चंडीगढ़ में नौकरी करता है। पुलिस की सूचना पर अनिल अजमेर पहुंचा।

भटकता रहा बड़ा बेटा

रामेश्वरी अपने बड़े बेटे के साथ पैतृक मकान में रह रही थी। बड़ा बेटा मानसिक विमंदित है। करीब 4 दिन पहले मां की मृत्यु के बाद वह आसपास के क्षेत्र में भटकता रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.