Breaking News
recent

TRAI ने जारी किए नए नियम, 31 मार्च के बाद नहीं देख पाएंगे कोई चैनल!

नई दिल्ली। करीब दो महीने पहले दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( TRAI ) ने नए dth नियम लागू किए थे, जिन नियमों के अनुसार आपको टीवी देखने के लिए कुछ चैनलों को चुनना था और उसके बाद आपको अपने टीवी के लिए पैकेज लेना था। इन नए नियमों के लागू होने के बाद देश के कई सब्सक्राइबर्स अपने चैनल सलेक्ट नहीं कर पाए थे, जिस कारण TRAI ने चैनल चुनने की तारीख को बढा़कर 31 मार्च कर दिया था।


कल से नहीं देख पाएंगे टीवी

TRAI ने 12 फरवरी को जारी किए अपने आदेश में जारी आदेश में उन यूजर्स को बेस्ट फिट प्लान में ट्रांसफर होने की बात की थी। इसके साथ ही कंपनी ने कहा था कि जिन्होंने 31 जनवरी तक कोई प्लान नहीं लिया। वह सभी लोग जल्द ही अपना प्लान चुन लें। तारीख बढ़ाने के बाद अभी भी देश में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोई प्लान सब्सक्राइब नहीं किया है। जिन लोगों में प्लान नहीं लिया है। वह सभी कल से यानि 1 अप्रैल से टीवी नहीं देख पाएंगे। उन सभी लोगों की टीवी पर काला अंधेरा छा जाएगा।


जल्द चुन ले नए प्लान

आपको बता दें कि अगर आपने अब तक कोई प्लान नहीं चुना है तो आप TRAI द्वारा सुझाए गए बेस्ट फिट प्लान का चुनाव कर सकते हैं। अगर, आपको चैनल्स को चुनने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप TRAI के चैनल सेलेक्टर ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का करें चुनाव

नए DTH नियमों के लागू होने के कारण जनता अब चैनल देखने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का चुनाव कर सकती है। एक तो यह उन्हें सस्ता पड़ता है और दूसरा वे अपने पसंदीदा चैनल को कहीं भी किसी भी समय देख सकते हैं। वहीं, इसके अलावा हॉटस्टार ने अपना नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें आप 365 रुपए का सलाना में आप सभी हिंदी TV सीरीयल, हिंदी फिल्में, न्यूज चैनल और स्पोर्ट्स चैनल देख सकते हैं।


हॉटस्टार में मिल रहा सस्ता प्लान

आपको बता दें कि हॉटस्टार का यह प्लान काफी सस्ता है। इसके अलावा लोगों को DTH के मुकाबले इंटरनेट काफी सस्ता पड़ता है क्योंकि वे अपने पर्सनल यूज के लिए डाटा पैक करवाते ही हैं और इसमें वे टीवी सीरीयल के अलावा वेबसीरीज का आनंद भी ले सकते हैं।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.