Breaking News
recent

VIDEO वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 क्रैश, पायलट पैराशूट से सुरक्षित कूदा

शिवगंज (सिरोही). शिवगंज तहसील क्षेत्र के गोडाना बांध में रविवार को वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 क्रैश हो गया। विमान नियमित अभ्यास उड़ान पर था। प्रारम्भिक तौर पर इंजन में खराबी के चलते क्रैश होना सामने आया है। हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के उत्तरलाई एयरबेस से रविवार को नियमित अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी और सिरोही जिले के शिवगंज तहसील क्षेत्र तक पहुंचा था। इस दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में पायलट विमान को आबादी क्षेत्र से दूर ले गया और खुद को चूली-छीबा गांव की पहाडिय़ों के बीच सुरक्षित इजेक्ट कर लिया। इसके बाद विमान का मलबा गोडाना बांध क्षेत्र में गिरा। सूचना के बाद वायुसेना का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और पायलट को जोधपुर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पायलट के कंधे व गर्दन में चोट लगी है। इधर, सूचना के बाद कलक्टर सुरेन्द्र कुमार सोलंकी, पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए सिरोही एवं सुमेरपुर से दमकल एवं 108 एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में वायुसेना के अधिकारी भी पहुंचे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.