Breaking News
recent

Video : 37 डिग्री तापमान 11 बजे तक बाड़मेर में 32.81 फीसदी मतदान, प्रदेश में सबसे आगे है बाड़मेर

-मतदाताओं में उत्साह, फस्र्ट टाइम वोटर पहुंचे मतदान केंद्र

-मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लग गई कतारें

बाड़मेर. सीमावर्ती बाड़मेर क्षेत्र में मतदान को लेकर सोमवार सुबह से उत्साह बना हुआ है। हालांकि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। लेकिन मतदान के लिए फस्र्ट टाइम वोटर काफी पहले ही पहुंच गए। सेल्फी विद इंक का क्रेज देखते ही बन रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से कतारें लगी है।

तापमान बढऩे के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। मतदाताओं में दिव्यांग, महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं है। अभी सुबह 11 बजे तक 32.81 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने बालोतरा के गांधीपुरा बूथ से मतदान किया। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने वार्ड संख्या में एक मतदान कर लिया है। इसी तरह सिवाना विधायक हमीरसिंह ने सिवाना में मतदान किया है।

प्रदेश में सुबह 11 बजे तक: कहां कितना मतदान

टोंक-सवाईमाधोपुर 26.03
अजमेर 28.27

पाली28.72
जोधपुर30.09

बाड़मेर 32.81
जोलार 30.55

उदयपुर 27.81
बांसवाड़ा 31.63

चित्तौडग़ढ़ 30.55
राजसमंद 28.97

भीलवाड़ा 28.89
कोटा 29.21

झालवाड़-बारां 29.79



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.