Breaking News
recent

Video : बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह, 73.07 फीसदी मतदान

बाड़मेर. बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र के उत्सव को लेकर मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। सोमवार शाम तक 73.07 फीसदी मतदान हुआ। इसमें सर्वाधिक मतदान बायतु विधानसभा क्षेत्र में 79.23 फीसदी हुआ।

चुनाव के दौरान सामान्य केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील कुमार के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिला मुख्यालय पर अभय कमांड में मतदान केन्द्रों से सीधे वेब कास्टिंग के जरिए मोनेटरिंग की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने वेब कास्टिंग का निरीक्षण किया।

जिले के सरहदी इलाकों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। आदर्श मतदान केंद्रों को विशेष तौर से सजाने के साथ मतदाताओं के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। उनके स्वागत के लिए रंगोली बनाई गई। उनके स्वागत के लिए रंगोली बनाई गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.