Breaking News
recent

VIDEO : देखे कर्मचारियों में मचा हड़कम्प, इस टीम ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

आबूरोड. प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षणकर कामकाज का जायजा लिया। टीम के निरीक्षण से कार्यरत कर्मचारियों में एकबारगी हड़कम्प मच गया। टीम ने कार्यालयों में कार्मिक के उपस्थिति रजिस्टर की जांच करते हुएकार्मिकों से जानकारी ली।इसके बाद सम्बंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
सचिवालय के प्रशासनिक सुधार विभाग के अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव रविशंकर श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित टीम ने शहर के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षणकिया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों का भी सत्यापन किया गया। प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन उप सचिव चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम के वेदप्रकाश मीणा, शिवकुमार सैनी व अनुभाग अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कार्यालयों की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने शहर के तहसील कार्यालय, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत समिति, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय आदि विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षणकिया।
कार्यालय में अपने निर्धारित स्थान से इधर-उधर घूम रहे कार्मिक टीम की जानकारी मिलते ही अपनी सीटों पर पहुंच गए। टीम ने रजिस्टर जब्त कर अग्रिम कार्रवाईकी गई। टीम ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कार्मिक मिले अनुपस्थित

टीम के निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति में नरेगा के दो कार्मिक व पालिका कार्यालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर टीम ने अधिकारी को अवगत करवाते हुएअग्रिम कार्रवाईकी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.