Breaking News
recent

VIDEO : तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पुलिस जीप

मलारना डूंगर. भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे स्थित मानोली टापरो के पास सोमवार रात साढ़े 9 बजे तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के गश्ती वाहन से टकरा गई। सड़क हादसे में जीप में सवार हैड कांस्टेबल रामावतार के सिर में गम्भीर चोट आई है। जबकि थाना प्रभारी भरत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के मामूली चोट आई है। हादसे के बाद थाना प्रभारी क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन से घायल हैड कांस्टेबल को लेकर मलारना डूंगर अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी भरत सिंह एक हैड कांस्टेबल सहित तीन हथियार बन्द जवानों को लेकर लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित भाड़ौती कस्बे में ए श्रेणी की नाकाबन्दी के लिए जा रहे थे।

रास्ते में भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे स्थित मानोली टापरो के पास सामने से तूड़ी लेकर आ रहा ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस की जीप से टकरा गया। ट्रॉली में ओवर हाइट के साथ मापदंड से अधिक चौड़ाई में तिरपाल लगा कर तूड़ी भरी थी। इससे साइड से निकलते समय जीप तिरपाल से टकरा गई। टक्कर के बाद जीप की बत्ती सहित शीशे के ऊपर लगा जाल भी टूट गया। वहीं हाइवे पर तूड़ी बिखर गई। हादसे में फ्रंट सीट पर बैठे थाना प्रभारी भरत सिंह बाल बाल बच गए। एसएचओ के सिर में भी मामूली चोट लगी है। जबकि पीछे बैठे हैड कांस्टेबल रामावतार के सिर में चोट लगने से खून निकल आया। इसके अलावा जीप चालक सहित पीछे बैठे सिपाही भी बाल बाल बचे। उधर हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त कर लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.