उदयपुर. कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीतने के बाद बॉलीवुड एक्टर इरफान खान एक बार फिर से फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। वेे पिछले साल कैंसर के इलाज के लिए लंदन गए थे। अब वह इलाज के बाद देश लौट आए हैं। उन्होंने लौटने के बाद फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इरफान खान ने सुपरहिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की सीक्वल ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में शुरू हो गई है।
ये शूटिंग शुक्रवार से उदयपुर में शुरू हुई है। जगदीश मंदिर क्षेत्र में इरफान खान पर कई दृश्य फिल्माए गए। इसमें इरफान ने सादा सी शर्ट और पेंट पहन रखा था और वेे हेलमेट लगाकर स्कूटी चला रहे थे। फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फोटोग्राफ में इरफान खान अपनी स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्टर कर रहे हैं। इसकी शूटिंग उदयपुर के अलावा लंदन में होगी।
इससे पहले इरफान ने अपने सोशल एकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘ शायद सफलता की लगातार कोशिशों में हम ये भूल जाते हैं कि किसी से प्यार पाना कितना महत्वपूर्ण होता है। जैसे-जैसे मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए अपने पदचिन्ह पीछे छोड़ रहा हूं, मैं एक क्षण का इंतजार कर आपसे मिले समर्थन, भरपूर प्यार और साथ के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इसने मुझे ठीक होने के प्रक्रिया में काफी साथ दिया। इसीलिए मैं वापस आ गया हूं, आपको तहेदिन से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’






No comments:
Post a Comment