Breaking News
recent

video: अस्पताल में मिली शराब की बोतल...

भुवनेश पण्ड्या

उदयपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झाड़ोल के निरीक्षण में बीयर की खाली बोतलें मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी खासे नाराज हुए। उन्होंने अन्य अव्यवस्थाओं को देखते हुए तत्काल प्रभाव से तीन कार्मिकों को एपीओ कर दिया।

खराड़ी ने बताया कि चिकित्सालय की व्यवस्थाएं बेहद खराब थी। न तो सफाई व्यवस्था थी और ना ही वार्ड में किसी भी बिस्तर पर चादरें बिछी हुई थी। उन्होंने बताया कि सीएचसी झाड़ोल के प्रभारी डॉ हरिओम चौधरी और डॉ धर्मेन्द्र गरासिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, वहीं एमपीओ डॉ वर्दीचन्द कटारा, मेलनर्स फस्र्ट चुन्नीलाल मेघवाल और वार्ड बाय पंकज सक्सेना को एपीओ किया गया। तीनों संयुक्त निदेशक कार्यालय में ड्यूटी देंगे।

-----

ये थी अव्यवस्थाएं
- सभी वार्डों में किसी भी बिस्तर पर चादरें नहीं मिली

- बाथरूम गंदगी से अटे मिले
- न बरामदों में सफाई थी और ना ही अन्य स्थानों पर

- दवा केन्द्र पर अवधिपार दवाइयां मिली, जिसमें केनूला भी एक्सपायरी था।

-----

ट्राइसाइकिल खुद खराड़ी ने निकाली
कबाड़ में पड़ी हुई ट्राइसाइकिल को खुद सीएमएचओ खराड़ी ने निकाला। उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ से कहा कि यह कबाड़ में रखने के लिए तो नहीं दी गई है। इसका उपयोग जरूरतमंद लोगों के लिए करना है।

-----

सीएचसी झाड़ोल पर व्यवस्थाएं काफी खराब थी। बार-बार कहने के बावजूद स्टाफ गंभीर नहीं है। तीन को एपीओ किया गया है, जबकि चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है।
डॉ दिनेश खराड़ी, सीएमएचओ उदयपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.