Breaking News
recent

World Cup 2019: टीम इंडिया में ये 8 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे वर्ल्ड कप, इन चेहरों को नहीं मिला मौका

मुंबई। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चयनकर्ताओं ने विजय शंकर पर भरोसा जताया है। चौथे नंबर पर बल्लेबाज के रूप में अंबाती रायडू और विजय शंकर के बीच मुकाबला था। वहीं धोनी के अलावा अन्य विकेटकीपर के विकल्प के तौर दिनेश कार्तिक को मौका मिला है।

8 खिलाड़ियों का होगा पहला वर्ल्ड कप

चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में 8 ऐसे खिलाड़ियों को चुना है, जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। इनमें केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, बुमराह, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का नाम शामिल है।

इन खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज

वहीं चयनकर्ताओं ने जिन खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी है। उनमें अंबाती रायडू, ऋषभ पंत और उमेश यादव का नाम शामिल है। ये वो खिलाड़ी हैं, जिनके नाम पर चर्चा चल रही थी कि ये भी वर्ल्ड कप खेलने जा सकते हैं।

2011 वर्ल्ड चैंपियन टीम के होंगे 2 खिलाड़ी

इसके अलावा भारत को 2011 में जिन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैंपियन बनाया था उसमें से इस बार सिर्फ 2 खिलाड़ी ही नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ही ऐसे 2 खिलाड़ी हैं, जो 2011 वर्ल्ड कप में भी थे और 8 साल बाद 2019 वर्ल्ड कप में भी नजर आएंगे। कप्तान के तौर पर विराट कोहली का ये पहला वर्ल्ड कप है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

5 जून को भारत का पहला मुकाबला

आपको बता दें कि टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में सफर 5 जून से शुरु होगा। पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। 16 जून को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.