Breaking News
recent

World Cup 2019: टीम इंडिया में इन चार खिलाड़ियों में से हो सकता है कोई चौथा तेज गेंदबाज

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से हो रहा है और इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को कर दिया जाएगा। हर कोई ये जानने को बड़ा ही उत्सुक है कि आखिरी भारतीय टीम में नंबर चार के लिए और चौथे गेंदबाज के लिए किसी खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है। खैर बल्लेबाजी में नंबर चार के लिए माथापच्ची कुछ ज्यादा है, लेकिन चौथे गेंदबाज के रूप में 3-4 खिलाड़ियों में से किसी एक का चयन होना तय माना जा रहा है।

टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का चयन तय माना जा रहा है। इसके अलावा चौथे गेंदबाज के रूप में इन खिलाड़ियों में से किसी एक को चुना जा सकता है।

1. उमेश यादव

विश्व कप टीम में चौथे गेंदबाज की भूमिका निभाने की दौड़ में उमेश यादव सबसे आगे हैं। हालांकि IPL प्रदर्शन के आधार पर देखा जाए तो उनकी दावेदारी कमजोर हो सकती है, लेकिन अनुभवी गेंदबाज के तौर पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा उनके पास भारत के बाहर खेलने का भी अनुभव है। 2015 विश्व कप में उमेश यादव भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की पिचों पर 8 मैचों में 18 विकेट लिए थे। इस लिहाज से उमेश यादव चौथे गेंदबाज की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

2. खलील अहमद

खलील अहमद टीम इंडिया के लिए एक ऐसा नाम है, जो पिछले दिनों तेज गेंदबाज के रूप में खेला था। बाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज ने अभी तक कुल 8 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 11 विकेट लेने में भी सफल रहे हैं। खलील अहमद ने वनडे क्रिकेट में एशिया कप के दौरान डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर भी भेजा गया, लेकिन कुछ मैचों में खराब गेंदबाजी करने के बाद खलील को टीम से बाहर कर दिया गया।

आईपीएल में खलील अहमद सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। खलील अहमद को टीम इंडिया के चयनकर्ता चौथे तेज गेंदबाज के रूप में देख सकते हैं।

3. सिद्धार्थ कौल

खलील अहमद को आईपीएल में अभी तक हैदराबाद के लिए एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है तो वहीं उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को लगातार मौका दिया जा रहा है। सिद्धार्थ कौल ने मौके को भुनाने की कोशिश भी की है। टीम इंडिया में चौथे गेंदबाज के तौर पर सिद्धार्थ कौल की तरफ भी नजर दौड़ाई जा सकती है। सिद्धार्थ ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन वनडे मैच खेले हैं, लेकिन वह एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके। आईपीएल में सिद्धार्थ कौल 6 मैचों में 6 विकेट भी ले चुके हैं।

4. दीपक चाहर

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहा ये गेंदबाजी एमएस धोनी का भरोसेमंद माना जाता है और वो है अपने प्रदर्शन की वजह से, क्योंकी दीपक चाहर चेन्नई के मेन गेंदबाज हैं। दीपक चाहर की तरफ गेंदबाजों का ध्यान आ सकता है। 26 वर्षीय दायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज चहर ने भारतीय टीम के लिए अभी तक कुल ही एक वनडे मैच खेला है और इस दौरान वह एक ही विकेट लेने में सफल भी हुए हैं।

विश्व कप की टीम में चहर एक चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका को बखूबी अदा कर सकते हैं। इसकी एकमात्र वजह उनका शुरूआती ओवर्स में शानदार गेंदबाजी कराना हैं। दीपक चहर अच्छी स्विंग भी करा लेते हैं और इंग्लैंड और वेल्स की कंडीशन में वह विराट एंड कंपनी के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आईपीएल में अभी तक पांच मैचों में दीपक ने 5 विकेट लिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.