Breaking News
recent

World Cup 2019: पहली बार पुरुष वनडे मैच में अंपायरिंग करेगी कोई महिला, क्लेयर पोलोसेक ने रचा इतिहास

दुबई। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए सभी 10 देशों ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। वहीं ICC की तरफ से दो दिन पहले ही उन अंपायरों की सूची भी जारी कर दी गई है, जो वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में 16 अंपायरों का नाम है और जो सबसे खास और हैरान करने वाला नाम है वो ऑस्ट्रेलिया की महिला अंपायर क्लेयर पोलोसेक का है, जिन्होंने इतिहास रच दिया है।

वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 2 के मैच में हासिल की उपलब्धि

दरअसल, क्लेयर पोलोसेक दुनिया की पहली महिला अंपायर बनी हैं, जो मैन्स वनडे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेंगी। 31 साल की क्लेयर ने आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 2 के फाइनल मैच में यह उपलब्धि हासिल की। यह मैच शनिवार को नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया है।

वर्ल्ड कप चयन होने से बेहद खुशी ये महिला अंपायर

अपनी इस उपलब्धि को लेकर क्लेयर पोलोसेक ने कहा कि वो बहुत ही रोमांचित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने अंपायर के तौर पर कितना लंबा सफर तय कर लिया है। वास्तव में महिला अंपायरों को बढ़ावा देना बहुत अहम है। कोई कारण नहीं है कि महिलाएं क्रिकेट में अंपायर नहीं हो सकती हैं। यह बाधाएं तोड़ने, जागरुकता फैलाने वाला है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस भूमिका में आ सकें।’

 

15 महिला वनडे मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं क्लेयर

आपको बता दें कि क्लेयर पोलोसेक 15 वुमेन्स वनडे इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं। 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच हुए वनडे मैच में उन्होंने पहली बार अंपायरिंग की थी। उन्होंने पिछले साल वुमन्स टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी अंपायरिंग की थी। वह मैच इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया था।

वुमेन्स वर्ल्ड कप में भी निभा चुकी हैं भूमिका

इसके अलावा 2017 में वुमन्स वनडे वर्ल्ड कप के 4 मुकाबलों में भी अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। क्लेयर 2017 में ऑस्ट्रेलिया में पुरुषों के किसी क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी थीं। तब उन्होंने पुरुषों के लिस्ट ए के मैच में अंपायरिंग की थी।

क्लेयर के सेलेक्शन से ICC खुश

क्लेयर पोलोसेक के सेलेक्शन को लेकर ICC की तरफ से कहा गया है कि यह महिला ऑस्ट्रेलिया की उन महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं, जो ऑफिशियल बनना चाहती हैं और यह साबित करती हैं कि एक बार वे सही रास्ते पर चलकर सफल हो सकती हैं और अवसर पा सकती हैं।’



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.