ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- दोस्तों के मध्य बढ़ चढ़कर बोलने के परिणाम मुसीबतों से पाला पड़ने के रुप में सामना आएंगे। सम्मिलित व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली में गोपनीयता को बनाए रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 02- निजी संबंधों में पुरानी बातों में खुलकर बोलने से बचकर रहना होगा। अन्यथा तनाव संभावित है। साथियों के साथ पहले से चल रहे विवाद में समझौता होना फायदेमंद रहेगा।
अनुकूलता के लिए- घर में पवित्र जल का छिड़काव करें।
अंक 03- किसी नई योजना में कनिष्ठों से मिल रही सहायता के बंद होने से परेशानी में आ जाएंगे। अत्यधिक मौजमस्ती व रूचिगत भोजन में खर्च से धन का संकट बढ़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
अंक 04- पूर्व नियोजित तरीके से जमीनों में किये गए निवेष में वर्तमान समय में धैर्य रखना होगा। हड़बड़ी में लिये गए फैसले से व्यापारिक संबंधों पर दूरगामी असर पडेगा।
अनुकूलता के लिए- एक जायफल अपने पास में रखें।
अंक 05- कठीन समय में किसी अजनबी व्यक्ति से मिली सहायता की सोच को बदलने पर मजबूर करेगी। चरित्र पाकसाफ बनाए रखने के लिए दृढ़ता से नियमों का पालन करना होगा।
अनुकूलता के लिए- दिये गए दान का बखान करने से बचें।
अंक 06- सामाजिक कार्यों में नीचा दिखाने की प्रवतियों के कारण स्वयं को बचाकर रखते हुए कार्यों को करना होगा। विद्यार्थियों को समस्त चिंताओं से हटकर सिर्फ पढ़ाई में जुटना होगा।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद की यथासंभव मदद करें।
अंक 07- जोखिम के कार्यों में शारीरिक परिश्रम के साथ-साथ बुद्धि का भी बखूबी इस्तेमाल करना होगा। पिछले दिनों हुई गलतियों से सबक लेकर कार्य करें तो बेहतर होगा।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 08- बच्चों के द्वारा जिम्मेदारियों का बोझ उठाने से आपकी चिंताओं में कमी आने लगेगी। किसी के सामने एकदम से खुलने से बचें। मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे।
अनुकूलता के लिए- अपनी सलाह देने से बचकर रहें।
अंक 09- शरीर को पुरी तरह साथ न देने की स्थिति में वाहनों का उपयोग कम से कम करने की कोशिश करें। जनहीत से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा।
अनुकूलता के लिए- मिश्रित रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।





No comments:
Post a Comment