Breaking News
recent

अंकज्योतिष 07 मई 2019: आज का दिन इन 7 अंको के जातकों के लिए रहेगा शुभ

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- जनसेवा के कार्यों में भाग लेने व तन-मन से काम करने के बावजूद भी मनइच्छित फल की प्राप्ति कठिनाई से हो पाएगी। दोस्तों के मध्य गोपनीयता भंग न होने दें।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

अंक 02- पारिवारिक समारोह में भाग लेने व सहयोग करने से रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर नौकरों के साथ आत्मीय भाव रखते हुए एकदम से पूरी तरब खुलने से बचें।
अनुकूलता के लिए- नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

अंक 03- प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को चौकस रहते हुए काम करना होगा व बिंदास छवि से दूर रहना होगा। किसी समय में सिखा हुआ हुनर वर्तमान में काम आएगा।
अनुकूलता के लिए- हास्यविनोद से बचकर रहें।

अंक 04- सामाजिक स्तर पर काम को प्राथमिकता देते हुए एकदम से किसी से भी घुलने मिलने से बचकर रहें। रिश्तेदारी में आपस के गंभीर मुद्दों को बैठकर समझने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग में सावधानी रखें।

अंक 05- मानसिक तनाव के बावजूद भी वाहन चलाने में नियमों की अनदेखी न करें तो बेहतर रहेगा। सेहत से जुड़ी पुरानी तरलीफें मौसम की बेरूखी के चलते दिक्कत दे सकती है।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।

अंक 06- जीवन की भागदौड़ में स्वयं को स्थापित करने के लिए जोखिम उठाते हुए काम करन होगा। आत्मविश्वास से भरे होने के कारण समस्त कार्य समय से पूर्ण होने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- गणेशजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

अंक 07- आज का अधिकांश वक्त परिवार की जरुरतमंद वस्तुओं को खरीदने में बीत सकता है। किसी भी कार्य को लंबित करने से कार्य आगामी कुछ दिनों के लिए टल सकता है।
अनुकूलता के लिए- गोपालसहस्त्रनाम का विधिवत पाठ करें।

अंक 08- जमीन से जुड़े पुराने कामकाज करने के साथ वर्तमान समय किसी नई योजना से जुड़ने के लिए बहुत अच्छा है। अनजान मित्र की चेतावनी आपको भटकने से बचाकर रखेगी।
अनुकूलता के लिए- बच्चों में यथाशक्ति खिलौने का वितरण करें।

अंक 09- कोर्ट-कचहरी के पूर्वरत मामलों में आपके जटील स्वभाव के कारण और परेशानी खड़ी हो सकती है। रिश्तेदारी में आपके हास्य विनोदी स्वभाव से रिश्तों में दरार आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी सलाह देने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.