Breaking News
recent

अंकज्योतिष 10 मई 2019: वाणी पर संयम रखें, आज थोड़ा संभलकर रहना होगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- सामाजिक जलसों व कार्यक्रमों में खर्च होने के कारण थोड़ी सी तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाणी संयम को बनाए रखने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- बिल्वपत्र के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 02- कार्यालय में अपने अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पिछले दिनों अपने द्वारा संस्थान में किये गए परिवर्तन से लाभांष में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल हल्दी मिश्रित जल से सूर्य को अघ्र्य दें।

अंक 03- अनावश्यक आए गुस्से को काबू में करने के लिए धार्मिक सत्संग का सहारा लेना पड़ सकता है। मित्रों के सहयोग के कारण आत्मविश्वास की कमी दूर होगी।
अनुकूलता के लिए- घर में मंदिर से निकले निर्माल्य को रखने से बचें।

अंक 04- रूके कार्यों की गति को बढ़ाने के लिए नये व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाना होगा। मेहनत के कार्यों को बड़ा धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़ो से मुंग प्रवाहित करें।

अंक 05- लापरवाही से आकस्मिक लाभ के अवसरों का समुचित फायदा नहीं ले पाएंगे। सीमा से बाहर जाकर भोग विलासिता का जीवन तन व धन दोनों से नुकसान करवा सकता है।
अनुकूलता के लिए- 11 निंबुओं की माला देवी मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 06- धार्मिक सत्संग में भाग लेने व सेवा देने के अनेक अवसर आएंगे, जिन्हें अपने हाथों से जाने न दें। भावनात्मक रिश्ते जोड़ने से पहले तकरीबन पहलुओं पर विचार करना होगा।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र का परेशान करने से बचें।

अंक 07- बुजुर्गों की उचित देखभाल व सेवा के परिणाम पर्तमान में देखने को मिलेंगे। आकस्मिक धनलाभ के चक्कर में फर्ज से विमुख होने की जरूरत करना भारी पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- सर्व प्रथम देवदर्शन कर कार्य शुरू करें।

अंक 08- नौकरी में दिये गए कार्य समय पर पूरा न कर पाने के कारण अधिकारियों के कोप का शिकार हो सकते हैं। गरिष्ठ भोजन की अधिकता उदर रोगों को आमंत्रित कर सकती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।

अंक 09- कार्यस्थल पर सहकर्मियों के मध्य शालीनता बनाकर रखना होगी अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। भाग्य की कमजोरी मेहनत के पूरे फल लेने से वंचित कर देगी।
अनुकूलता के लिए- 5 प्रकार के फल मंदिर में चढ़ाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.