Breaking News
recent

12वीं की छात्रा से डेढ़ महीने तक युवक करता रहा रेप, ऐसे सामने आई हकीकत

सीकर.

करीब डेढ़ महीने पहले अगवा कर ले जाई गई नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार rape करने का मामला सामने आया है। हालांकि बालिका को दादिया थाना पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। इसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भी मौके पर दबोच कर गिरफ्तार कर लिया है। दादिया थानाधिकारी बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 12वीं में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा को उसी के गांव का पड़ौसी युवक अमित बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट छात्रा के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को दस्तयाब कर लिया गया। पीडि़ता का आरोप है कि अमित उसे जबरन अपने साथ ले गया था। इसके बाद डेढ़ महीने तक आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर सौंपने की अपील करेगी।


करता है मजदूरी
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अमित ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। वह रंग-रोगन कर मजदूरी करता है। पीडि़ता का मेडिकल करा लिया है और आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ में जुटी है।


फरारी के बाद मोबाइल बंद
आरोपी युवक ने छात्रा को अपने साथ ले जाने के बाद अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। इससे पहले परिजन छात्रा को अपने स्तर पर तलाश करते रहे। रिश्तेदारी और बाकी जगह ढूढंने पर भी जब छात्रा का पता नहीं लगा तो परिजनों को पड़ौस में रहने वाले युवक पर शंका हुई। क्योंकि घटना के बाद से वह भी अपने घर से फरार था। इसके बाद मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.