करौली/हिण्डौनसिटी।
प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 31 की ढाणी परमोली का पुरा का थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि 12 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी तभी दौसा जिले के गहनौली भोपुर निवासी राजवीर जाटव आया और उसे उठाकर बगल के मकान में ले गया और रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मडिकल कराया और जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
नाबालिग बालिका का घर से अपहरण
हिण्डौनसिटी में ही शहर की शिव कॉलोनी में एक घर से नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला रविवार को कोतवाली थाने पर सामने आया है। पीडि़ता के पिता ने धौलपुर जिले की बथुआखोह डांग क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ पुत्री के अपहरण की नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार शिवकॉलोनी निवासी 18 मई की शाम को उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी धौलपुर जिले के बथुआपुरा डांग क्षेत्र के नयापुरा निवासी हाकिमसिंह मीणा उसका अपहरण कर ले गया।
वहीं Alwar Gangrape मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद जांच में रफ्तार पकड़ते हुए घटना के 22वें दिन पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर शनिवार को एससी/एसटी कोर्ट में 500 पेज का चालान पेश कर दिया। प्रकरण में पुलिस ने कुल 35 गवाह बनाए हैं। कोर्ट ने चालान में स्क्रूटनी के लिए 21 मई की तारीख पेशी तय की है। पुलिस अधीक्षक देशमुख परिस अनिल ने बताया कि घटना के वीडियो वायरल करने के मामले में यू-ट्यूब चैनल टॉप न्यूज-24 के खिलाफ शहर कोतवाली थाने मामला दर्ज कराया गया है। इस यू ट्यूब चैनल ने पीडि़ता की पहचान उजागर की थी। साथ ही पुलिस की ओर से फेसबुक व यूट्यूब को इस वीडियो को ब्लॉक करने के लिए पत्र भी लिखा गया है। हालांकि कुछ यू-ट्यूब चैनल पर इस केस से संबंधित वीडियो पर अब भी पीडि़ता का फोटो थंबनेल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
फोटो - प्रतीकात्मक





No comments:
Post a Comment