Breaking News
recent

राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान के बीच बड़ी खबर, गंगानगर में हुई सर्वाधिक वोटिंग, इन दिग्गजों में है मुकाबला

श्रीगंगानगर।

राजस्थान में चुनाव का अंतिम दौर चल रहा है। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के 6 बजे पूरी होने जा रही है। राज्य में 12 सीटों पर 6 बजे तक का कुल मतदान 62.62 प्रतिशत हुआ। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा गंगानगर लोकसभा क्षेत्र ( Sri Ganganagar Lok Sabha Constituency ) में करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। वहीं, सबसे कम मतदान करौली-धौलपुर लोकसभा सीट ( karauli dholpur lok sabha seat ) पर हुआ। यहां 53.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। फिलहाल मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है।

 

चुनावी माहौल में रफ्तार नहीं पकड़ पाया गंगानगर लोकसभा क्षेत्र मतदान दिवस के दिन रफ़्तार पकड़ सारे गणित उलटे साबित कर दिए। गंगानगर लोकसभा क्षेत्र ( Ganganagar Lok Sabha Constituency ) श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले की आठ विधानसभाओं से मिलकर बना है। इनमें श्रीगंगानगर जिले की पांच विधानसभा, गंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, सूरतगढ़ तथा हनुमानगढ़ जिले की हनुमानगढ़, संगरिया व पीलीबंगा विधानसभा सीट शामिल हैं। गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 28 हजार 990 मतदाता हैं। जिनमें 10 लाख 10 हजार 078 पुरुष व 9 लाख 18 हजार 912 महिला मतदाता हैं।

 

यहां भाजपा प्रत्याशी निहालचंद ( Nihal Chand Goyal ) और कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम मेघवाल ( Bharat Ram Meghwal ) के बीच मुकाबला है। इस सीट की खास बात ये है कि यहां बीजेपी ने निहालचंद को लगातार सातवीं बार टिकट दिया है वहीं कांग्रेस ने भरतराम मेघवाल को तीसरी बार टिकट दिया है।

 

विधानसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा-कांग्रेस के खाते में चार-चार सीटें हैं इसलिए भी मुकाबला रोचक है। विधानसभा में चुनाव में भाजपा के चार, कांग्रेस के तीन तथा एक कांग्रेस के बागी जो अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, ने जीत हासिल की थी।

 

गंगानगर सीट से 1996 में निहालचंद को पहली बार टिकट मिला था, तब से लगातार अब तक इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ये ही हैं। इस सीट से निहालचंद ने चार बार जीत हासिल की है। वहीं भरतराम मेघवाल को कांग्रेस ने तीसरी बार टिकट दिया है। वो 2009 में जीते थे, जबकि 2014 के चुनाव में मामूली अंतर से हार गए थे। बीजेपी के निहालचंद व कांग्रेस के भरतराम मेघवाल का तीसरी बार आमने-सामने चुनावी मुकाबला है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.