Breaking News
recent

थानागाजी गैंगरेप: किरोड़ी ने कहा- दोषी पुलिसकर्मी गिरफ्तार नहीं तो 14 को करेंगे जयपुर कूच

अलवर। थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामले में राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को कहा कि 14 मई तक दोषी एसपी, थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 50 हजार कार्यकर्ता दौसा से जयपुर कूच करेंगे। वहां मुख्यमंत्री का दरवाजा तोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जिस थानेदार व एसपी ने महिला के चक्कर लगवाए। मुकदमा दर्ज नहीं किया। कार्रवाई नहीं की। उन सबके खिलाफ मुकदमें दर्ज हों। वे भी अपराधियों की तरह जेल जाएं। 26 अप्रेल को दुष्कर्म की घटना हुई और 29 को पहला चुनाव।

छह मई को दूसरा चुनाव। इसके बाद घटना का पता चलता है। इसके लिए खुद मुख्यमंत्री दोषी हैं। पुलिस व सरकार को सबक सिखाने के लिए किरोड़ी ने कार्यकर्ताओं को 14 मई के लिए तैयार रहने को कहा।

ट्रोले में छिपा बैठा था गैंगरेप का मुख्य आरोपी, गिरफ्तार, डीजीपी बोले-जल्द चालान पेश करेंगे

इससे पहले मीणा ने जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित हुए। पहले रूपबास स्थित जगन्नाथजी मंदिर के सामने सभा की। इसके बाद समर्थकों के साथ जिला कलक्ट्रेट जाने की बजाय रूपबास रेलवे फाटक की तरफ चल दिए। यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जैसे ही रेलवे फाटक नजदीक आया तो पुलिस ने फाटक को घेर लिया। किरोड़ी के समर्थक दोनों तरफ खड़े रहे। ज्यादातर लोग फाटक के गेट के पास बैठ गए। हालांकि उस समय किसी ट्रेन के निकलने का समय नहीं था।

थानागाजी गैंगरेप मामला: गुजरात भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी छोटेलाल, दरिंदे ने बेखौफ कबूला अपराध

कुछ देर बाद किरोड़ी को यह कहकर गिरफ्तारी के लिए ले जाया गया कि दोनों तरफ से ट्रेन रुक गई हैं। जबकि उस समय तक रेल यातायात बिल्कुल प्रभावित नहीं हुआ। आखिर में किरोड़ी सहित काफी महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी कुछ देर बाद पुलिस ने उनको वापस जग्गनाथजी मंदिर के सामने छोड़ा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.