जालोर।
राहुल गांधी के भाषण की HIGHLIGHTS
- इतनी गर्मी में आप हमारी बात सुनने आए, हमारी मदद करने आए है
- आपके खातों में 15 लाख आए क्या?
- चौकीदार ने झूठ बोला, मैने अर्थशास्त्री से पूछा सच्चाई बताओ...कितने रुपये गरीब जनता के खाते में डालना चाहता हूं। दुनिया के सबसे बेहतर इकॉनॉमिस्ट से पूछ लिया...उनका जवाब है 72 हज़ार रुपये
- बिना अर्थव्यवस्था को नुक्सान पहुंचाए 5 करोड़ परिवारों और 25 करोड़ लोगों को 72 हज़ार रुपये दिए जाएंगे
- नरेंद्र मोदी ने कुल्हाड़ी से दो झटके मारे, पहला नोटबन्दी और दूसरा गब्बर सिंह टैक्स
- नरेंद्र मोदी जी ने गब्बर सिंह टेक्स लगाकर आपकी जेब से पैसा निकाला, न्याय योजना से ये पैसा वापस आपको मिलेगा
- नरेन्द्र मोदी ने झूठे वादे किए, मैं सच्चा वादा करता हूं
- न्याय योजना सिर्फ गरीबों को मदद नहीं करेगा, किसानों, युवाओं, फैक्टियों के मालिकों, छोटे दुकानदारों को भी न्याय दिलाएगा
- 15 लोगों ने 5 लाख 55 हज़ार करोड़ का नुकसान पहुंचाया
- नीरव, ललित, माल्या पर साधा निशाना, आपको 15 सौ रुपये पानी के लिए नहीं दिया, नीरव मोदी को 35 हज़ार करोड़ दे दिए।
- 1 साल में 22 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे, 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार देंगे, 3 साल तक स्टार्टअप के लिए परमिशन की जरूरत नहीं होगी'
- बुलेट ट्रेन के लिए 1 लाख करोड़ स्वीकृत किये मोदी ने, लेकिन आपकी ट्रेन के किये 80 करोड़ नहीं दिए, नरेन्द्र मोदी चार सवालों का जवाब नहीं दे पाये,क्योंकि चौकीदार ने चोरी की है'
- चौकीदार चोर है का नारा लगाया
23 अप्रेल को बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम में जनसभा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को तीन लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहे। राहुल की सबसे पहली चुनावी सभा जालोर में हुई। रामसिंह ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी रतन देवासी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष के निशाने पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए मेनिफेस्टो में घोषित किये वादों को दोहराते हुए वोट अपील की। जालोर के बाद राहुल का अजमेर के बांदनवाड़ा स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुंझुनूंवाला के समर्थन में और फिर कोटा के उम्मेद सिंह स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण मीणा के समर्थन में जनसभा करने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी के दौरे के दौरान सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे मौजूद रहे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद ये राहुल गांधी का तीसरा चुनावी दौरा है। इससे पहले राहुल गांधी 26 मार्च को जयपुर और 23 अप्रेल को बेणेश्वर धाम आ चुके हैं। इससे पहले तीन जिलों में राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर जिला प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारियां दी गई थीं। भीड़ जुटाने के लिए भी मंत्रियों और विधायकों को टारगेट दिया है। माना जा रहा है कि पहले दौर के 29 अप्रेल को मतदान होने के बाद राहुल दूसरे चरण के प्रचार के लिए कुछ और संसदीय क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील करेंगे।
जयपुर एयरपोर्ट भी आएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहल गांधी आज शाम जयपुर आने का भी कार्यक्रम है। बताया जाता है कि राहुल आज शाम सवा छह बजे कोटा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और कुछ देर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद वे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि जयपुर में उनका किसी से भी मिलने का कार्यक्रम नहीं है।





No comments:
Post a Comment