Breaking News
recent

15 पुलिसकर्मी उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित

जैसलमेर. शहर के पुलिस लाइन मैदान में जिला पुलिस की ओर से राजस्थान पुलिस दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सरमोनियम परेड का आयोजन किया गया, जिसकी सलामी पुलिस अधीक्षक डॉ. किरन कंग ने ली। परेड का नेतृत्व उप निरीक्षक राजूराम ने किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग में बैदाग अपनी सर्विस पूर्ण करने वाले 15 जवानों को उतम सेवा चिन्ह से नवाजा गया। इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन आगंतुकों को करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीना, वृताधिकारी वृत जैसलमेर गोपाल लाल शर्मा, वृताधिकारी वृत पोकरण मोटाराम तथा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये हुए सम्मानित
पुलिस विभाग में सर्विस पूर्ण करने वाले मुख्य आरक्षक रतनसिंह, गणपतसिंह, कांस्टेबल माधाराम, मोहनराम , कोजराजसिंह, भूराराम, पठानाराम, तुलछाराम, चेनसिंह, चम्पा, विमला, भगवतसिंह, भेराराम, मुकेश पालीवाल, राम कानि0 को उतम सेवा चिन्ह से नवाजा गया। राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पुलिस लाइन मैदान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस के जवानों, स्थानीय कलाकार मौजूद थे। जिला कलक्टर जैसलमेर नमित मेहता मुख्य अतिथि थे। संचालन बराईदीन सांवरा ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.