Breaking News
recent

होटल में घुसकर मैनेजर की हत्या, 16 साल किशोर ने बयां किया पूरा घटनाक्रम

पाली/बेड़ा। नाना थाना क्षेत्र के चामुण्डेरी गांव के पिंडवाड़ा-सुमेरपुर रोड स्थित एक होटल मैनेजर की मोटरसाइकिल पर आए तीन हमलावरों ने लाठियों से वारकर हत्या कर दी। हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने शव सुमेरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

सुमेरपुर पुलिस उपाधीक्षक निशांत भारद्वाज ने बताया कि चामुण्डेरी से पिंडवाडा जाने वाली मुख्य सडक पर पेट्रोल पम्प के सामने होटल मूमल है। यहां नागौर के हरसोला गांव हाल कुमटिया नाना क्षेत्र निवासी महेन्द्र सिंह उर्फ बंटूसिंह (45) पुत्र आनंद सिंह मैनेजर का काम देखता था। बुधवार शाम करीब चार बजे मोटरसाइकिल पर तीन जने आए और होटल में घुसकर उससे बीयर मांगी। इस बीच तीनों ने महेन्द्र सिंह पर लाठियों से वार कर दिया और भाग गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसका दम टूट गया। सूचना पर नाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ग्रामीण भड़के, राजफाश की मांग
घटना की खबर जब कुमटिया गांव के ग्रामीणों को लगी तो बाली प्रधान कपूराराम सेदला, सरपंच करणसिंह महावीर व व्यापार मंडल अध्यक्ष हीराराम, मृतक के परिजन इंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बेड़ा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले की राजफाश की मांग रकते हुए घटना का विरोध जताया। राजफाश नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

16 वर्षीय किशोर के सामने हत्या
पुलिस ने बताया कि होटल में सोलह साल का एक किशोर भी काम रकता था, वह घटना का चश्मदीद था, उसने पुलिस के सामने पूरा घटनाक्रम बयां किया, इस आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। मृतक का ननिहाल कुमटिया गांव में हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.