रमजान मुबारक से पहले सबकी दुआएं कबूल,169 करेंगे हज यात्रा
- 305 का जिले का कोटा, 169 ने ही किए थे हज के आवेदन
बाड़मेर पत्रिका.
माह ए रमजान की शुरूआत के साथ ही हज का आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी है। जिले में इस बार सबकी दुआएं कबूल हो गई है। 169 लोगों ने हज यात्रा के आवेदन किए थे और सभी का हज जाने की इजाजत मिली है। जिले का कोटा 305 का है लेकिन इतने आवेदन ही नहीं आए थे। जिले से पिछली बार 288 लोग हज यात्रा को गए थे। हज यात्रा को लेकर युवाओं का क्रेज भी बढ़ रहा है। जुलाई माह में पहला जत्था राज्य से जाएगा। जिले में बाड़मेर, शिव और बालोतरा से सूची तैयार हुई है।
43 दिन की यात्रा
हज के लिए सऊदी अरब के मक्का और मदीना के लिए पहुंचते है। जयपुर से मुम्बई हवाई जहाज से और आगे सऊदी अरब के लिए भी हवाई जहाज से ही सफर होता है। 38 दिन की यात्रा के अलावा भारत आने जाने के पांच दिन माने जाते है। जिससे यह यात्रा 40 से 43 दिन तक होती है।
परिवार सहित जाने लगे है
हज यात्रा को अब बड़े बुजुर्गाें के साथ ही परिवार के साथ भी लोग हज को जाने लगे है। एेसे में यह संख्या लगातार बढ़ रही है। हज यात्रा को लेकर स्थानीय स्तर पर हज कमेटी गठित है जो हर साल आवेदन करने से लेकर यात्रा की जानकारी तक में मदद करती है।
सब जा रहे है
आवेदन किए थे उन सबकी इजाजत आ गई है। आगे की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। बाड़मेर से हज जाने वालों की संख्या में इस बार कमी है। पिछली बार संख्या ज्यादा थी। - बच्चू खां, सह संयोजक हज कमेटी





No comments:
Post a Comment