Breaking News
recent

राजस्थान में अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 28 जिलों में बारिश-अंधड़ आने की चेतावनी

जयपुर। दिनभर उमसभरी गर्मी के बाद जयपुर में सोमवार शाम मौसम ने करवट ली। हवा के साथ तेज बारिश ने शहर के ज्यादातर हिस्सों को तरबतर कर दिया। मंगलवार सुबह गुलाबीनगर में फिर से छाई घनघोर घटाओं के साथ टोंक रोड समेत कई इलाकों में हल्की बौछारें गिरने से मौसम सुहावना हो गया।

 

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे के अंदर प्रदेश में कई जगह आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। 14 और 15 मई को प्रदेश के पूर्वी राजस्थान में सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, चित्तौडग़ढ़, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और अंधड़ आने की संभावना जताई है।

 

किसानों की चिंता बढ़ी
वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर जिले में एक दो स्थाानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को बाड़मेर के शिव में 60 एमएम, जैसलमेर के सम के धोरों में भी करीब एक इंच पानी बरसा। वहीं श्रीगंगानगर में करीब पांच मिनट ओलों के साथ तेज बारिश हुई। हनुमानगढ़ में भी ओलावृष्टि हुई। मंडियों में गेहूं की ढेरियां खुली में पड़ी होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।

 

माैसम में इसलिए आया बदलाव
माैसम विभाग के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी इलाकाें में पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय हाेने से माैसम बदला है। अरब सागर से अाने वाली नम हवाएं जब विक्षाेभ से टकराई ताे चक्रवाती तंत्र बना अाैर बारिश के साथ अाेले गिरे। उधर, नौतपा 25 मई से शुरू होगा और आठ मई तक चलेगा। इस दौरान गर्मी अपने उच्चतम स्तर पर रहेगी। सोमवार को बारिश के चलते राजधानी जयपुर में पारा महज तीन घंटे में ही 8.2 डिग्री तक गिर गया। बारिश के बाद भी आसमान में काले बादल डेरा डाले रहे, लेकिन मौसम सुहावना होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि दिन में तापमान 40.3 डिग्री रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.