Breaking News
recent

राजस्थान में यहां वोटिंग के दौरान हादसा, बूथ के बाहर लगा टेंट गिरने से 2 महिलाएं घायल, मची अफरा-तफरी

जालौर।

जालौर जिले के रोडला गांव में लोकसभा चुनावों में वोटिंग के दौरान अचानक टेंट गिरने से दो महिला घायल हो गई। जिनको चांदराई 108 के द्वारा जालौर सामान्य चिकित्सालय में ले जाया गया। अचानक से टेंट के गिरने स वहां एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घायल महिलाओं का नाम कमला देवी (50) पत्नी जस्साराम और मंजू देवी (55) पत्नी हकमाराम जी मीणा है।

वहीं राजस्थान में पहले चरण के चुनाव ( loksabha election 2019 in Rajasthan ) के लिए जोधपुर ( Jodhpur Lok Sabha Seat ) में एक कांस्टेबल पर आरोप लगा है। कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने भाजपा को वोट देने के लिए उकसाया है। जूनी मंडी में एक कांस्टेबल पर आरोप लगा है कि उसने भाजपा को वोट देने के लिए उकसाया है। पार्षद सुनील व्यास सहित कई लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई है। पुलिस अधिकारियों और पार्षद ने कांस्टेबल को अलग ले जाकर बात की है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल को फिलहाल मौके से हटाया जाएगा। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर जानबूझकर खलल डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा के परंपरागत वोटर हैं। वहां पर जानबूझकर धीमी गति से मतदान करवाया जा रहा है।

 

वहीं इधर... लोकसभा चुनाव में पोलिंग ऑफिर शराब के नशे में सुबह 7 बजे कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र के चतरपुरा मतदान केंद्र पर पहुंचा। जहां उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने स्थानीय प्रशासन को इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त कर्मचारी को सांगोद अस्पताल ले गई। जहां मेडिकल मुआयना करवाया गया। जांच में पोलिंग ऑफिसर शराब के नशे में होने की पुष्ठि हो गई। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर कमल सिंह यादव ने उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया। निलंबन के दौरान आरोपी कर्मचारी का मुख्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय कोटा रहेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.