दौसा।
लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के लिए राजस्थान में पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। इसी के साथ ही दूसरे चरण की शेष 12 सीटों पर चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। चुनाव प्रचार में जान फूंकने के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) ने राजस्थान दौरा किया।
शाह मंगलवार को दौसा में प्रत्याशी जसकौर मीना ( Jaskaur Meena ) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए। इस दौरान शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों किरोड़ी आज एक मंच पर आ गए हैं अब जसकौर की जीत सुनिश्चित लग रही है। वहीं, सभा में लेट हो जाने के लिए उन्होंने माफ़ी मांगी और कहा कि जयपुर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर खराब होने से पौन घंटे बैठना पड़ा, देरी के लिए क्षमा चाहता हूं। शाह ने कहा कि देश की चारों दिशाओं में मोदी-मोदी गूंज रहा है, यह ऐसे ही नही है। देश 70 वर्षों से चाहता था ऐसा व्यक्ति आए जो गरीबों के लिए काम करे। मोदी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress President Rahul Gandhi ) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा की बात अलग है वह विदेश में चले जाते है तो उनकी माता को भी पता नही होता। वहीं, शाह ने राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) को लेकर कहा कि राजे सरकार बीमारू राज्य को विकसित श्रेणी में लाई है। राहुल बाबा हिसाब मांगते है। उन्होंने प्रश्न पूछने के अंदाज में कहा कि आप 70 साल का हिसाब तो दो। आपने अब तक क्या किया क्या दिया बताओ।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 5 साल में 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए राजस्थान को दिया। मोदी सरकार ने जवानों को 8 हजार करोड़ रुपए दिए। 300 करोड़ राजस्थान के जवानों को दिए। हजारो घर शौचालय सड़के चिकित्सा की सुविधाएं दी। मोदी ने देश को सुरक्षित किया। हमारे जवानों के सर काटकर ले गए। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मोन साधे रहे। मोदी ने पाकिस्तान के घर मे घुसकर वायुसेना के रण बांकुरो को आदेश दिया तो आतंकवाद के पुर्जे-पुर्जे उड़ा दिए। यह होना चाहिए था हुआ।
देश मे खुशी मनाई लेकिन राहुल के चेहरे की हवाइयां उड़ गई। न हंस पाए और ना रो पाए। उनका चुनाव में जीत का सपना चकनाचूर हो गया। राहुल बाबा आप आतंकवादियों से बात करो हम तो जवाब देंगे। वो गोली देंगे तो हम गोला दागेंगे। घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर निकालेंगे। इस दौरान शाह ने फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ संबोधन समाप्त किया।
बता दें कि शाह दौसा में प्रत्याशी जसकौर मीना के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। दौसा लोकसभा सीट से बीजेपी की जसकौर मीणा और कांग्रेस की सविता मीणा के बीच मुकाबला है। दौसा सीट राजस्थान के दूसरे चरण की 12 सीटों में शामिल है। यहां 6 मई को मतदान होगा।वहीं, लोक सभा का चुनाव परिणाम 23 मई को पूरे देश की सीटों के साथ ही घोषित होगा।





No comments:
Post a Comment