दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप क्रिकेट का आधिकारिक गाना ‘स्टैंड बाई’ रिलीज किया। इस गाने को 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान मैदानों पर बजाया जाएगा। इतना ही नहीं इससे संबंधित होने वाले कार्यक्रमों में इस गाने को बजाया जाएगा।
Now that's what you call a single cover! 😍
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) May 17, 2019
'Stand By' - the Official #CWC19 Song by @thisisloryn & @Rudimental is out now! 🙌
Stream & download ⬇️https://t.co/xgg0mQW0Rd pic.twitter.com/m1tVIr8an5
रुडिमेंटल बैंड ने किया है तैयार
विश्व कप का आधिकारिक गाना ‘स्टैंड बाई’ ब्रिटेन के सबसे कामयाब और चर्चित बैंड ‘रुडिमेंटल’ ने नई कलाकार लोरिन के साथ मिलकर तैयार किया है। इस गाने को लेकर लोरिन भी काफी चर्चा में हैं।
विश्व कप में 10 टीमें ले रही हैं हिस्सा
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में इस बार भारत, 2015 का विजेता आस्ट्रेलया, मेजबान इंग्लैंड समेत कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्धाटन 30 मई को होगा। इसी दिन टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका खेला जाएगा। विश्व कप का फाइनल मैच 14 को खेला जाएगा तो दोनों सेमीफाइनल क्रमश: 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे।
भाग लेने वाली टीमों में भारत, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और विंडीज है।





No comments:
Post a Comment