Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव 2019 : बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने डाला वोट

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट पर वोट डाला। बाएं हाथ के इस दिग्गज क्रिकेटर ने आज दोपहर में दक्षिण कोलकाता सीट के बरिशा जनकल्याण विद्यापीठ स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपना वोट पहुंचे। जिस वक्त वह मतदान के लिए पहुंचे, उस वक्त मतदान केन्द्र पर काफी कम भीड़ थी। वह जैसे ही मतदान केंद्र पर पहुंचे वहां उपस्थित सारे मतदाताओं की निगाहें उन पर टिक गई।

 

दक्षिण कोलकाता सीट पर इनके बीच है टक्कर

दक्षिण कोलकाता सीट से वर्तमान सांसद तृणमूल कांग्रेस के सुब्रतो बक्शी हैं, लेकिन इस बार ममता की पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। उनका टिकट काटकर इस सीट से माला रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से चंद्र कुमार और सीपीआईएम की ओर से नंदिनी मुखर्जी तृणमूल की उम्मीदवार माला रॉय को चुनौती दे रहे हैं।

गांगुली के भी चुनाव लड़ने की थी चर्चा

इस बार यह चर्चा बहुत जोरों पर थी कि बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरभ गांगुली भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस तरह की किसी भी खबर का खंडन करते हुए इसे अफवाह करार दिया था।

59 सीटों पर हो रहा है मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में पश्चिम बंगाल की कुल की 9 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आज वोट पड़ने के साथ वोटिंग खत्म हो जाएगी और वोटों की गिनती 23 मई को होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.