Breaking News
recent

विश्व कप 2019: पूर्व इंग्लिश कप्तान वॉन ने इंग्लैंड की जीत पर जताया भरोसा

लंदन। इंग्लैंड से साथ सबसे बड़ा दुर्भाग्य यही रहा है कि क्रिकेट का जन्मदाता होने के बावजूद यह देश आज तक वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप ( World Cup ) नहीं जीत पाया है। खैर इस बार लगता है कि इतिहास बदलने वाला है। इसके पीछे कारण यही है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में बेहद शानदार रहा है।

टीम ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। क्रिकेट से जुड़े तमाम दिग्गज भी ये मानते हैं कि इस बार इंग्लैंड का पलड़ा अन्य टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा भारी है। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ( michael vaughan ) का भी यही मानना है कि इयॉन मॉर्गन की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम के पास वर्ल्ड कप जीतने का सबसे अच्छा मौका है।

पांच मैचों की वनडी सीरीज़ में पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त देने के बाद, इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की। वर्ल्ड कप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

वॉन ने कहा कि मौजूदा वनडे टीम के पास इस कीर्तिमान को स्थापित करने का अब तक का सबसे अच्छा मौका है। मैंने अब तक इंग्लैंड की टीमों को देखा है उसमें से यह टीम सबसे बेहतरीन है। उन्होंने खिताब का प्रबल दावेदार माने जाने का अधिकार हासिल किया है।

वॉन ने कहा, "मैं जब से क्रिकेट देख रहा हूं तब से लेकर अब तक इस इंग्लैंड टीम के पास सबसे अच्छा मौका है। मुझे एक युवा खिलाड़ी के रूप में 1992 का वर्ल्ड कप याद है। मैंने वह फाइनल कॉलेज में देखा था।"

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन चार साल पहले वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था। उन्होंने 2010 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.