Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव 2019— लाठी के सहारे पोलिंग बूथ पहुंचा बुजुर्ग, वोट देने का कारण जान आप भी हो जाएंगे भावुक

10 सरकारी/ श्रीगंगानगर। चिलचिलाती तेज धूप में सभी सरकारी योजनाओं के लाभ से महरूम 72 वर्षीय गुरमेल सिंह पुत्र तारा सिंह लाठी के सहारे वोट देने पहुंचा। गुरमेल सिंह का कहना है कि उसे न तो वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना ( pradhanmantri aawas yojana ) व स्वच्छ शौचालय ( clean toilet campaign mission ) का लाभ मिला है। वह इन योजनाओं के लाभ के लिये ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन कर चुका है परन्तु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुईं। उसके पास न तो कोई आय का साधन है और न सिर छिपाने को छत। उसने वोट इएलिये किया ताकि उसकी कोई सरकार सुनवाई कर ले और बुढ़ापे में उसके जीवन के सहारे के लिये रोजी रोटी व छत का इंतजाम हो जाये।

 

बता दें कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha election 2019 in Rajasthan ) का दूसरा चरण जारी है। देशभर में पांचवें चरण के मतदान ( Loksabha Election 2019 ) के तहत 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं आपको अब बताते हैं श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र ( Sri Ganganagar Lok Sabha Constituency ) में विधानसभा वार दोपहर 1 बजे तक कितना मतदान हुआ—

 

सादुलशहर 48.06
गंगानगर 46.21
करणपुर 47.93
सूरतगढ़ 48.63
रायसिंहनगर 49.84
सांगरिया 47.49
हनुमानगढ़ 47.73
पीलीबंगा 48.22

 

19 लाख 28 हजार 900 मतदाता तय करेंगे भाग्य

बता दें कि गंगानगर लोकसभा चुनाव में सोमवार को 19 लाख 28 हजार 900 मतदाता इस बार 9 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इसमें 10 लाख 10 हजार 78 पुरुष और 9 लाख 18 हजार 912 महिला मतदाता शामिल हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग ने 2024 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशी भी अपनी दमदार उपस्थिति दिखाने के लिए जुटे रहे। इस संसदीय क्षेत्र में गंगानगर जिले की पांच विधानसभाओं श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, सादुलशहर, सूरतगढ़ और रायसिंहनगर और हनुमानगढ़ जिले की हनुमानगढ़, संगरिया और पीलीबंगा विधानसभा के मतदाता गंगानगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर सकेंगे।

 

तब आया हमारी लोकसभा सीट का अस्तित्व
वर्ष 1952 में पहली बार हुए आम चुनाव में गंगानगर संसदीय क्षेत्र विशुद्ध रूप से नहीं थी। ऐसे में हमारी लोकसभा सीट का अस्तित्व 1962 में आया। 1952 के लोकसभा चुनाव के प्रथम चुनाव के समय गंगानगर दो सदस्यीय लोकसभा क्षेत्र था, इसका नाम गंगानगर-झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र था। इस लोकसभा क्षेत्र की एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। इस संसदीय क्षेत्र में गंगानगर और झुंझुनूं जिले के अलावा चूरू जिले की चूरू, राजगढ़ और तारानगर तहसीलें थी। वहीं वर्ष 1957 में दूसरी लोकसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में गंगानगर, बीकानेर और सुजानगढ़ तहसील के बड़े हिस्से छोडकऱ शेष चूरू जिला शामिल था। वर्ष 1962 के चुनाव में गंगानगर लोकसभा चुनाव अस्तित्व में आया। इसमें श्रीगंगानगर का संपूर्ण जिले के अलावा चूरू जिले के कुछ गांव शामिल थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.