Breaking News
recent

पर्चा विवाद: केजरीवाल ने गंभीर को भेजा लीगल नोटिस, कहा- 24 घंटे के अंदर मांगे माफी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के उम्मीदवार गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी ( AAP ) आतिशी के बीच शुरू हुआ पर्चा विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गौतम गंभीर को कानूनी नोटिस भेजा है।

 

गंभीर को कानूनी नोटिस

अरविंद केजरीवाल ने गौतम गंभीर को उस ट्वीट को लेकर नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री कहते हुए मुझे शर्म आती है। दिल्ली सीएम को अपना दिमाग झाड़ू से साफ करने की जरुरत है। केजरीवाल ने गंभीर को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर माफी मांगने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि पंपलेट विवाद पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने गौतम गंभीर की आलोचना की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि गौतम इस स्तर पर गिरेंगे। ऐसे लोग अगर चुनकर आएंगे तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी। आतिशी मज़बूती के साथ डटी रहो। मैं समझ सकता हूं कि ये तुम्हारे लिए कितना मुश्किल है। जिस पर गंभीर ने ट्वीट किया कि मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि जो मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है उसे साबित करके दिखाए। अगर ऐसा हुआ तो मैं अपनी उम्मीदवारी छोड़ दूंगा, लेकिन गलत साबित होने पर क्या आप राजनीति छोड़ेंगे। अब देखना यह है कि केजरीवाल के इस नोटिस पर गंभीर क्या कदम उठाते हैं।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.