बीकानेर. खाजूवाला. पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को गांव 4 कालूवाला से मृतक युवक का शव कुई (शौचालय का गड्ढा) से बरामद किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी विक्रम चौहान ने बताया कि गांव 2 कालूवाला निवासी गोर्वधनराम ने ओमप्रकाश निवासी 4 कालूवाला पर उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया था।
खेत की डिग्गी में डूबने से विवाहिता की मौत
लूणकरनसर. ग्राम कपूरीसर की रोही के खेत में बनी डिग्गी में डूबने से सोमवार को एक विवाहिता की मौत हो गई।
कालू थानाधिकारी देवीलाल सारण ने बताया कि कपूरीसर निवासी मांगीलाल मेघवाल का परिवार रामदयाल ब्राह्मण के खेत में काश्त करता है तथा परिवार सहित ढाणी में निवास करते है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मांगीलाल की पत्नी सुनीता (२०) खेत में बनी डिग्गी में पानी भरने गई थी।
इस दौरान पांव फिसलने से डिग्गी में डूबने से सुनीता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता नाथवाणा निवासी शेराराम मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतका की शादी करीब १२ महीने पहले हुई थी। मामले की जांच उपखण्ड अधिकारी शिवपाल जाट कर रहे है।
खाजूवाला सीओ देवानंद ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को कुईं में डाल दिया। पुलिस ने जेसीबी से शव को निकाला व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया था। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment