मो. इलियास/उदयपुर . अम्बामाता थाना पुलिस ने राज्य के टॉप-25 वांछित हार्डकोर इनामी अपराधियों की सूची में शामिल रणिया उर्फ राणा को पकडऩे में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस शैलेन्द्रसिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जिले का हार्डकोर इनामी अपराधी रणिया उर्फ राणा शनिवार को गांव के पास तिलरवा गांव में खेतला बावजी मन्दिर पर अपने साथियों के साथ पूजा के लिए आने वाला है। सूचना पर सिंह ने हेड कांस्टेबल उम्मेदसिंह, कांस्टेबल तपेन्द्र, सलीम खां, करतारसिंह के साथ मन्दिर परिसर पहुंचे, वहां पर आरोपी कूकावास निवासी रणिया उर्फ राणा पुत्र देवा बुम्बडिया पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे मौके पर ही धरदबोचा। आरोपी विरुद्ध मारपीट, अपहरण, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी एवं अवैध हथियार के विभिन्न थानों 53 मामले दर्ज हैं। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित है। वह अभी मांडवा के चार प्रकरणों मे वांछित चल रहा है जिनमें एक प्रकरण फायरिंग व जानलेवा हमला का है। इसके अलावा कई प्रकरणों में स्थायी वारंट जारी हो रखे हैं।
गिरफ्तार- सूरजपोल थाना पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमले के आरोपी सूरजपोल निवासी विनोद पुत्र हीरालाल, उमराव गिरी का मठ निवासी लव पुत्र रमेश सालवी व विजय पुत्र दौलतराम को गिरफ्तार किया। 9 मई को रेखा चौहान ने आरोपियों के विरुद्ध पति धर्मेन्द्र चौहान पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।





No comments:
Post a Comment