क्षेत्र से गुजरने वाली इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 270 आरडी में शनिवार को पैर फिसलने से एक बालिका गिर गई। बालिका ग्राम पंचायत उदयपुर गोदारन के चक पांच एमसी की रहने वाली है। चक के दस वर्ष से कम आयु के एक बालक और चार बालिकाएं घर से खेलते-खेलते नहर के पास गए थे। दोपहर करीब पौने बारह बजे बालिका रुबीना (9 ) पुत्री मोहम्मद अजीज और चार अन्य बच्चे नहर में पानी पीने गए। रुबीना ने अपनी छोटी बहन को पानी पिलाया और खुद पानी पीने नहर में दोबारा उतरी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी । इस पर उसके साथी बच्चों ने शोर मचाया ओर दौडकऱ नहर के पास ही बालिका के ताऊ को सूचना दी । इस पर बालिका का ताऊ रफीक दौडकऱ आया ओर नहर में कूदकर बालिका की तलाश की, लेकिन कोई पता नही चल सका। बालिका के नहर में गिरने की सूचना पर चक के लोग नहर पर आ पहुंचे और तलाश करने लगे। इसकी सूचना पुलिस चौकी 236 आरडी को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । नहर में गिरी बालिका की तलाश परिजन और ग्रामीण अपने स्तर पर नहर में कांटे के तार और जाल डालकर कर रहे है । इसके अलावा अन्य पुलियों पर भी तलाश की जा रही है।





No comments:
Post a Comment