Breaking News
recent

सिरोड़ी में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का घमासान 29 से, कई दिग्गज करेंगे शिरकत

सिरोही. बाणेश्वर राजपूत क्रिकेट प्रतियोगिता 29 मई से सिरोड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में होगी। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिला महामंत्री मदनसिंह देवड़ा, रेवदर की पूर्व प्रधान पद्मा कंवर, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह देवड़ा, जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह देवड़ा, रेवदर रावणा राजपूत समाज अध्यक्ष रमेशसिंह काबावत का आतिथ्य रहेगा। प्रतियोगिता में आसपास के टीमें भाग रहे रही है। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन एक जून को होगा। समारोह में रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, सिरोही प्रधान प्रज्ञा कंवर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह देवड़ा, शिवगंज पूर्व प्रधान दिलीपसिंह, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह परमार का आतिथ्य रहेगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटी के शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह देवड़ा, नरेन्द्रसिंह देवड़ा, हेमंतसिंह देवड़ा, देवेन्द्रसिंह, भगवतसिंह, अरविन्द्रसिंह,, जयदीपसिंह, राजूसिंह, लक्ष्मणसिंह, गोविन्दसिंह, रतनसिंह, श्रवणसिंह, शक्तिसिंह, हरिसिंह, देवड़ा, खुशालसिंह जुटे हंै।

प्रवचन कार्यक्रम आज
आबूरोड. अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से प्रतिनिधि गुरुदेव श्रीराम शर्मा व रमेश शनिवार सुबह दस बजे ब्रह्मपुरी ब्राह्मण कॉलोनी में प्रवचन देंगे। संयोजक भगवानदास शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर समेत आसपास के गांवों से लोग पहुंचेंगे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.