Breaking News
recent

चूरू लाेकसभा सीट पर मतदान शुरू, 37 क्यूआरटी सहित एसटीएफ का विशेष दल तैनात

चूरू। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए राजस्थान में दूसरे व आखिरी चरण का मतदान शुरू हाे गया है। लोकसभा क्षेत्र की कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2069 मतदान बूथों पर 20 लाख 19 हजार 104 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान करवाने के लिए करीब दस हजार मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं बूथों पर सुरक्षा के लिए भी लोकसभा क्षेत्र में साढ़े पांच हजार से अधिक पुलिस, होमगार्ड व अद्र्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा।


लोकसभा क्षेत्र मे पुरुष मतदाता 10 लाख 39 हजार 410 एवं महिला मतदाता 9 लाख 47 हजार 25 सहित कुल 20 लाख 19 हजार 104 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र चूरू में कुल 24 हजार 24 दिव्यांग मतदाता है जिनमें 14 हजार 31 पुरुष एवं 9 हजार 993 महिला दिव्यांग मतदाता हैं। इसी प्रकार 8 हजार 640 सर्विस मतदाताओं में 8 हजार 393 पुरुष एवं 247 महिला सर्विस मतदाता हैं।


चूरू एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि 237 पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए रवाना की गई हैं। 25 पार्टी रिजर्व में रखी गई हैं। 25 सैक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं तथा 22 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। इसी प्रकार सरदारशहर एसडीएम मूलचंद लूणिया ने बताया कि 291 मतदान दल रवाना किए गए हैं। 28 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गई हैं। 28 सैक्टर मजिस्ट्रेट व 28 माइक्रो ऑजब्र्वर लगाए गए हैं।


अनुपस्थित कर्मचारियों को करेंगे सस्पेंड


सोमवार को होने वाले चुनाव के लिए रविवार को मतदान दलों की रवानगी की गई लेकिन इस दौरान पोलिंगपार्टियों में शामिल कुछ कर्मचारी नदारद रहे। प्रशासन ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


शराब के नशे में आए दो कर्मचारी, कलक्टर ने किया निलंबित


सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टी में दो कर्मचारी शराब पीकर आए गए। मामला सामने आने पर एसडीएम मूलचंद लुणिया ने दोनों कर्मचारियों का मेडिकल कराया तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। एडीएम रामरतन सौंकरिया ने बताया कि मतदानदल 644 के पीआरओ भरतसिंह (राउप्रावि मानपुरा) व 602 के पीओ-टू मुरलीमनोहर मेघवाल (राज. कन्या उप्रावि बड़ाबर) शारब पीकर आए थे। दोनों कर्मचारियों को चुनान ड्यूटी से हटा दिया गया है। वहीं शाम को जिला कलक्टर संदेश नायक ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील बूथ
चूरू ---------------80
सरदारशहर -----------28
सादुलपुर ----------60
सुजानगढ़ -----------33
तारानगर -------------60
रतनगढ़ -----------21
नोहर ---------------28
भादरा -----------------43


37 क्यूआरटी सहित एसटीएफ का विशेष दल तैनात


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए बाहर से कुल नौ कम्पनी आई हैं। इसमें छह आरएसी, एक बीएसएफ, एक इंडो तिब्बत पुलिस, एक गुजरात स्टेट पुलिस की कम्पनी आई है। इसके अलावा राजस्थान के अलग-अलग जिलों से भी अनेक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 54 एसएसटी दल नाकाबंदी के लिए लगाया गया है। इसके अलावा 54 फ्लाइंग स्कावड (एफएसटी) दल सक्रिय है। इसमें चार-चार पुलिसकर्मी तैनात हैं।


इस तरह रहेगा पुलिस का जाप्ता


- प्रत्येक बूथ पर एक पुलिस व और होमगार्ड
- 56 बूथों पर दो के अलावा एक अतिरिक्त जाप्ता
- चार बूथों वाले केन्द्रों पर दो अतिरिक्त जाप्ता
- 70 संवेदनशील बूथों पर आरएसी, अद्र्धसैनिक बल का अतिरिक्त दल लगाया है
- 10-10 बूथों पर पुलिस की एक मोबाइल पार्टी, कुल 149 पुलिस मोबाइल पार्टी लगाई गई जिसमें चार दो पुलिस व दो होमागार्ड रहेंगे
- 19 थानाधिकारी को एक-एक क्यूआरटी टीम दी गई है
- छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए छह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाए हैं
- प्रत्येक विधान में तीन-तीन सैक्टर बनाकर एक-एक डीवाईएसपी य इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लगाएं हैं साथ में क्यूआरटी टीम भी रहेगी
- एक विधानसभा स्तर पर एएसपी को 15 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा
- जिला स्तर पर 75 पुलिसकर्मियों का आतिरिक्त जाप्ता रहेगा
- डीजीपी रिजर्व की एक कम्पनी तैनात रहेगी
- डार्क जोन (वायरलेस से कनेक्ट नहीं हैं) में पुलिस की 18 टीमे अतिरिक्त लगाई
- 14 इंटरस्टेट नाके हैं जहां तीन शिफ्ट में 150 कार्मिक तैनात किए गए हैं


''जिले में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवान कर दी गई हैं। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर लगी हैं। सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम है। अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां भी रिजर्व में हैं। ''
संदेश नायक, जिला कलक्टर, चूरू



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.