Breaking News
recent

पश्चिम बंगाल में अमित शाह की ललकार, कश्मीर से हट कर रहेगी धारा 370

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election) को लेकर देश में सियासी पारा गर्म है। चार चरणों के मतदान हो चुके हैं, बचे हुए तीन चरणों के लिए ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार जारी है। दिग्गज नेता लगातार अपनी पार्टियों के लिए चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पश्चिम बंगाल (West Bangal) पहुंचे। बनगांव संसदीय क्षेत्र के कल्याणी में ललकारते हुए अमित शाह ने कहा जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हर हाल में हटा कर रहेंगे।

पढ़ें- शिवसेना के समर्थन में उतरीं तस्‍लीमा नसरीन, कहा- 'बुर्के पर बैन महिलाओं को चेहराविहीन होने से रोकेगा'

कश्मीर को लेकर फिर अमित शाह का बड़ा ऐलान

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता जीवीत रहेंगे, कश्मीर हिन्दुस्तान से अलग नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कश्मीर से धारा-370 हटाकर रहेगी। वहीं, तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए बंगाल में ममता का आश्रय मिलता है। ये घुसपैठिये देश को दीमक की तरह चाट रहे हैं। भाजपा के लिए देश की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। घुसपैठियों को निकालने के लिए एनआरसी लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल सहित पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में मोदी लहर है। चारों तरफ मोदी, मोदी के नारे गूंज रहे हैं और यह नारा महज एक चुनावी नारा नहीं, बल्कि देश की सवा सौ करोड़ जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी को है।

पढ़ें-PM मोदी से शिवसेना की मांग, भारत में भी बैन हो बुर्का, समर्थन में उतरी साध्वी प्रज्ञा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.