नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के आगाज से पहले टीम इंडिया के लिए अभी भी नंबर 4 पर बल्लेबाज तय करना बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए कई विकल्प हैं, जो समस्या पैदा कर रहे हैं। टीम इंडिया की इस समस्या को सुलझाने के लिए कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपने-अपने सुझाव दिए हैं। इस बीच टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी नंबर 4 पर बल्लेबाज के नाम का सुझाव दिया है। फिलाहल विराट कोहली 3 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं।
सहवाग ने नंबर 4 के लिए कोहली के नाम का दिया सुझाव
वीरेंद्र सहवाग ने नंबर 4 के लिए टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम का सुझाव दिया है। इसकी वजह बताते हुए सहवाग ने कहा है, “परिस्थितियों के हिसाब से इसपर बल्लेबाज का नाम तय करना होगा, मिडल ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज नंबर 4, 5 और 6 पर खेलने को तैयार होना चाहिए, लेकिन रोहित, शिखर और विराट इन तीनों में से किसी एक को लंबे समय तक बैटिंग करनी पड़ेगी।” “कुल मिलाकर टीम में लचीलापन होना चाहिए। सहवाग ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त प्रतिभा है और सामान्य क्रिकेट भी खेले तो हम जीत जाएंगे”
कोहली के आलाव ये विकल्प भी हैं टीम के पास
आपको बता दें कि टीम इंडिया नंबर 4 के लिए काफी समय से एक्सपेरिमेंट चल रहा है। कई खिलाड़ियों को इस नंबर के लिए अजमाया जा चुका है, लेकिन कोई बल्लेबाज इस नंबर के लिए उचित नहीं बैठा। युवराज सिंह और सुरेश रैना के बाद नंबर 4 खाली हुआ है। वर्ल्ड कप टीम में चुने गए केएल राहुल, विजय शंकर और दिनेश कार्तिक में से माना जा रहा है कि किसी को नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराई जा सकती है। इनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी का भी विकल्प टीम के पास होगा।
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है। भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 5 जून को होगा। वहीं 16 जून को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।





No comments:
Post a Comment