चूरू.
गरीबों को पूरा राशन दिलाने व वितरण में कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने उचित मूल्य दुकानों से राशन का वितरण ऑनलाइन कर दिया। लेकिन इसके बाद भी शातिर राशन डीलर कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे। चूंकि उन्होंने पहले जो काला खेल किया था उसकी आदत नहीं छूट रही। हालांकि विभाग इसे रोकने के लिए पूरे प्रयास कर रहा फिर भी कुछ शातिर डीलर पकड़ में नहीं आ रहे। हालांकि इस माह तीन डीलरों के राशन वितरण प्राधिकार पत्र रद्द किए गए हैं। एक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया और एक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। इसमें दो राशन डीलरों ने 549.12 किलो गेहूं की कालाबाजारी कर 10 लाख से अधिक रुपए कमा लिए।
281.73 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी
विभाग के मुताबिक सरदारशहर तसहली के गांव बड़ासर के राशन डीलर ने 28 1.73 क्विंटल गेहूं की कालाबाजी की। शिकायत मिलने पर इसकी जांच की तो मामला सही मिला। दुकान का प्राधिकार पर निरस्त कर उक्त डीलर के खिलाफ संबंधित थाने में गबन का मामला भी दर्ज करा दिया गया है।
डोल गया साढ़े तीन किलो चीनी के लिए ईमान
इसी प्रकार बीदासर के वार्ड 11 व 12 के अधिकृत राशन डीलर रतन कंवर का ईमान साढ़े तीन किलो चीनी के लिए डोल गया। उक्त डीलर ने न केवल तीन 6 50 ग्राम चीनी का गबन किया बल्कि गरीबों का निवाला छीनने का काम भी किया। डीलर ने 26 7.39 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी की। इसके अलावा 105 लीटर केरोसिन भी गबन कर लिया। उपभोक्ताओं को नहीं देकर ब्लैक में बिक्री कर ली। उक्त डीलर का प्राधिकार पत्र निरस्त कर दिया गया है। डीलर रतन कंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दे दिया गया है।
कार्ड धारकों से 5170 रुपए अधिक लिया
विभाग के मुताबिक कुछ दिन पहले ही सरदारशहर तहसील के गांव भेजासर, आसासर व राजलवाड़ा के राशन डीलर सुगनाराम की शिकायत आई थी। लोगों ने बताया कि राशन डीलर ने एक रुपए किलो गेहूं वितरित करने की बजाय कार्ड धारकों से दो रुपए लिए। उक्त डीलर तीन गांव के कार्ड धारकों को राशन वितरित करता है। डीलर के पास बीपीएल के 150 कार्ड (606 यूनिट), स्टेट बीपीएल ८४ (260 यूनिट) व अन्त्योदय के 24 कार्ड धारक हैं। पिछले महीने में गेहूं का जो वितरण हुआ उसमें डीलर ने उक्त परिवारों को एक रुपए की बजाय दो रुपए किलो की दर से बेच दिया। शिकायत मिलने पर 15 अप्रेल को जांच कराई और पीडि़तों के बयान लिए तो मामला सही निकला। डीलर ने कुल 222 कार्ड धारकों को 5170 किलों गेहूं देकर उनसे 5170 रुपए अधिक ले लिए। इसके कारण राशन डीलर सुगनाराम का राशन वितरण प्राधिकार पर निलंबित कर दिया गया है।
व्यवसाय में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करने पर कार्रवाई
इसी प्रकार कलक्ट्रेट के आस-पास दुकानों पर उपयोग हो रहे घरेलू सिलेंडरों के किलाफ कार्रवाई की गई। चार दुकानों से चार घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर का गलत उपयोग मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति इस तरह की कालाबाजारी की शिकायत कर सकता है।
''सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में गेहूं, चीनी व केरोसिन तेल के वितरण में गबन करने वाले दुकानदारों को छोड़ा नहीं जाएगा। वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इस महीने में अब तक एक डीलर का प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया है और दो के प्राधिकार पत्र निरस्त किएगए हैं।''
सुरेन्द्र महला, जिला खाद्य रसद अधिकारी, चूरू





No comments:
Post a Comment