जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 6 मई से मनाए जाएंगे प्रवेशोत्सव
-शत-प्रतिशत नामांकन वाली पंचायत होगी सम्मानित
झालावाड़. राजकीय विद्यालयों में प्रवेश एवं विद्यार्थियों के ठहराव के साथ जनसमुदाय की विद्यालयों में भागीदारी के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से 6 मई को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रवेशोत्सव ेकार्यक्रम आयेाजित किए जाएगे। प्रथम चरण में 26 अप्रेल से 9 मई तक प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण को सफलतापूर्वक आयोजित करने के संबंध में गुरूवार को मिनी सचिवालय में अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार सिंह पूनिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को 6 मई को नामांकन वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के लिए प्रात: 8.30 बजे ब्लॉक तथा जिला स्तर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने प्रभात फेरियां निकालने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव 6 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालावाड़ (ओल्ड ब्लॉक) में होगा।
-शत-प्रतिशत नामांकन वाली पंचायत होगी सम्मानित
उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन, ठहराव एवं शून्य ड्राप आउट वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने हेतु ''उजियारी पंचायतÓÓ के रूप में चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा।
-यह रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामस्वरूप मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय रंगलाल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक मुख्यालय पुरषोत्तम माहेश्वारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय ओम प्रकाश चौधरी, एडीपीसी समसा हेमन्त शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बकानी नत्था सिंह चतुर्वेदी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झालरापाटन कल्पना पाठक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहरथाना उत्तरा मेहरा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डग शंकरलाल शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानीमण्डी उमेश कान्ति, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अकलेरा पूरीलाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खानपुर मोहनलाल राठौर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनेल निर्मल मेहरा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)





No comments:
Post a Comment