नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतांं में रही गिरावट के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। इस दौरान चांदी की कीमत भी 140 रुपए उतरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। इससे पहले 23 मई को सोने के दाम में 10 रुपए की कटौती की गई थी। वहीं शुक्रवार को सोने के दाम में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
यह भी पढ़ेंः- गोएयर ने शुरू की 'मेगा मिलियन सेल', मात्र 899 रुपए में मिल रहा है हवाई सफर करने का मौका
इंटनेशनल लेवल पर सोने और चांदी के दाम
वैश्विक स्तर पर 23 मई को सोने के दाम में एक फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था। जिसकी वजह से शुक्रवार को मुनाफावसूली का दबाव रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पडऩे से पीली धातु की गिरावट सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.12 डॉलर की गिरावट में 1,282.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
यह भी पढ़ेंः- विजय माल्या खिलाफ लंदन की अदालत में हुई 17.5 करोड़ डाॅलर की वसूली को लेकर सुनवाई
स्थानीय बाजार में सोना और चांदी के दाम
घरेलू जेवराती मांग में सुस्ती की वजह से सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरकर 32,640 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। मांग घटने से चांदी हाजिर 140 रुपए गिरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 170 रुपए की गिरावट लेकर 36,380 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
यह भी पढ़ेंः- पहली बार चला रेरा का डंडा, अरण्या हाउसिंग प्रॉजेक्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द, बायर्स परेशान
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,810
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,640
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,410
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,380
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.





No comments:
Post a Comment