Breaking News
recent

माउंट आबू में टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, 60 खिलाडिय़ों ने लिया भाग

माउंट आबू . जिला टेबल टेनिस ओपन प्रतियोगिता रविवार को पोलोग्राउंड के अरावली रंगमंच पर टेबल-टेनिस अकादमी हॉल में विधिवत संपन्न हुई। जिला टेबल-टेनिस संघ सचिव महेंद्रसिंह उमट के अनुसार प्रतियोगिता में आठ वर्ष आयु वर्ग के तहत टीनी टोटस, 11 वर्ष कैडेट, 14 वर्ष सब-जूनियर, 16 वर्ष जूनियर व 20 वर्ष आयु वर्ग के यूथ बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में पुरुष-महिला समेत बारह प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सिरोही जिले के विभिन्न स्थानों से 60 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कुल 24 खिताबों में से टेबल टेनिस अकादमी ने तीन माह में ही 13 स्थानों पर जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम किया। चयनित खिलाड़ी आगामी 6 से 9 जून तक अजमेर में आयोजित राजस्थान प्रथम रेंकिग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिरोही जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, ईश्वरचंद डागा, जिला वेर्टरन टेबल टेनिस कमेटी अध्यक्ष विनय अग्रवाल, सचिव संजय विश्राम ने प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

घायल बछड़ी का उपचार
माउंट आबू माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर तोरणा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बछड़ी को टक्कर मार दी। सूचना पर खुशी सेवार्थ ट्रस्ट सचिव गौरव कौशिक की देखरेख में पशु चिकित्सालय अमित चौधरी, दशरथ लखारा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल बछड़ी का उपचार किया। विष्णुदत कौशिक, हरेकृष्ण शर्मा, आरिफ आदि ने भी सहयोग किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.