सीकर.
लोकसभा चुनावों के लिए सोमवार को हुए मतदान में सीकर संसदीय क्षेत्र मेंं काफी उत्साह रहा। मतदाताओं ने जोश के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। शाम छह बजे तक करीब 65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इनमें सबसे ज्यादा मतदान सीकर व चौमूं में हुआ। दोनों विधानसभा क्षेत्र में 68 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। नीमकाथाना क्षेत्र मतदान के मामले में सबसे पीछे रहा। वहां मतदान का आंकड़ा 60 प्रतिशत भी नहीं पहुंच पाया। हालांकि पहले शुरुआती दौर में कमजोर मतदान वाले क्षेत्र धोद में अंतिम समय में मतदाताओं ने जोश दिखाया और यहां अपेक्षाकृत अच्छा मतदान हुआ। गौरतलब है कि सीकर संसदीय क्षेत्र में पिछले लोकसभा चुनावों में 60. 23 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान में बढ़ोतरी हुई और 64.24 मतदान रिकार्ड किया गया। हालांकि अंतिम रूप से निर्वाचन विभाग ने आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
सीकर संसदीय क्षेत्र शाम 06 बजे तक मतदान- 64.24
विधानसभा मतदान प्रतिशत
लक्ष्मणगढ़ 65.09
धोद 66.06
सीकर 68.78
दांतारामगढ़ 65.82
खंडेला 63.32
नीमकाथाना 59.20
श्रीमाधोपुर 61.72
चौमू 68.82
दांता में बूथ पर हंगामा, पुलिस ने की लोगों से मारपीट
दांतारामगढ़। दांता के बूथ संख्या 199 से 200 मीटर के दायरे के बाहर बालाजी मंदिर के पास बैठे कुछ युवाओं व वोट देने आई महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए युवकों के साथ मारपीट की तथा वहां खड़ी मोटरसाइकिल के टायरों की हवा निकाल दी। इस दौरान वहां पीने के पानी के रखे केन भी पुलिस उठा कर ले गई। मामले की सूचना के बाद बालाजी मंदिर के पास काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट के सामने ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आला अधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी गई है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों ने प्रभावी कार्यवाही नहीं की तो वे मतदान का बहिष्कार कर सकते हैं। अभी मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है। सूचना पर सीओ रींगस रामनिवास मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। प्रशासन द्वारा माफी मांगने पर ग्रामीण अड़े रहे। बाद में जैसे तैसे समझाइश से मामला शांत हुआ।
65 प्रतिशत ने निभाई महापर्व में भागीदारी
पिछली बार से ज्यादा हुआ मतदान
सीकर. लोकसभा चुनावों के लिए सोमवार को हुए मतदान में सीकर संसदीय क्षेत्र मेंं काफी उत्साह रहा। मतदाताओं ने जोश के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। शाम छह बजे तक करीब 65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इनमें सबसे ज्यादा मतदान सीकर व चौमूं में हुआ। दोनों विधानसभा क्षेत्र में 68 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। नीमकाथाना क्षेत्र मतदान के मामले में सबसे पीछे रहा। वहां मतदान का आंकड़ा 60 प्रतिशत भी नहीं पहुंच पाया। हालांकि पहले शुरुआती दौर में कमजोर मतदान वाले क्षेत्र धोद में अंतिम समय में मतदाताओं ने जोश दिखाया और यहां अपेक्षाकृत अच्छा मतदान हुआ। गौरतलब है कि सीकर संसदीय क्षेत्र में पिछले लोकसभा चुनावों में 60. 23 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान में बढ़ोतरी हुई और 64.24 मतदान रिकार्ड किया गया। हालांकि अंतिम रूप से निर्वाचन विभाग ने आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
सीकर संसदीय क्षेत्र शाम 06 बजे तक मतदान- 64.24
विधानसभा मतदान प्रतिशत
लक्ष्मणगढ़ 65.09
धोद 66.06
सीकर 68.78
दांतारामगढ़ 65.82
खंडेला 63.32
नीमकाथाना 59.20
श्रीमाधोपुर 61.72
चौमू 68.82
दांता में बूथ पर हंगामा, पुलिस ने की लोगों से मारपीट
दांतारामगढ़। दांता के बूथ संख्या 199 से 200 मीटर के दायरे के बाहर बालाजी मंदिर के पास बैठे कुछ युवाओं व वोट देने आई महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए युवकों के साथ मारपीट की तथा वहां खड़ी मोटरसाइकिल के टायरों की हवा निकाल दी। इस दौरान वहां पीने के पानी के रखे केन भी पुलिस उठा कर ले गई। मामले की सूचना के बाद बालाजी मंदिर के पास काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट के सामने ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आला अधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी गई है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों ने प्रभावी कार्यवाही नहीं की तो वे मतदान का बहिष्कार कर सकते हैं। अभी मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है। सूचना पर सीओ रींगस रामनिवास मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। प्रशासन द्वारा माफी मांगने पर ग्रामीण अड़े रहे। बाद में जैसे तैसे समझाइश से मामला शांत हुआ।





No comments:
Post a Comment