लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार शाम पांच बजे तक करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग कर लिया। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह था। सुबह सात बजे से ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचने लगे। यहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। मतदान केंद्रों में कतारबद्ध होकर मतदाता मतदान के लिए इंतजार करते नजर आए।
गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत
सादुलशहर-70.95
गंगानगर- 67.90
करणपुर- 69.89
सूरतगढ़- 68.69
रायसिंहनगर- 69.85
हनुमानगढ़- 67.01
संगरिया- 68.55
पीलीबंगा- 71.70
गंगानगर लोकसभा चुनाव में सोमवार को 19 लाख 28 हजार 900 मतदाता इस बार 9 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इसमें 10 लाख 10 हजार 78 पुरुष और 9 लाख 18 हजार 912 महिला मतदाता शामिल है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग ने 2024 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशी भी अपनी दमदार उपस्थिति दिखाने के लिए जुटे रहे। इस संसदीय क्षेत्र में गंगानगर जिले की पांच विधानसभाओं श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, सादुलशहर, सूरतगढ़ और रायसिंहनगर और हनुमानगढ़ जिले की हनुमानगढ़, संगरिया और पीलीबंगा विधानसभा के मतदाता गंगानगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर सकेंगे।
-----------------
पचास हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार देंगे वोट
आयु वर्ग मतदाता
18 से 19 वर्ष 50,681
20 से 29 वर्ष 5,02,465
30 से 39 वर्ष 4,42,516
40 से 49 वर्ष 3,48,003
50 से 59 वर्ष 3,04,478
60 से 69 वर्ष 1,65,909
70 से 79 वर्ष 78,784
80 वर्ष से अधिक 36,154
कुल योग - 19,28,990
इसमें महिला- 9,18,912
पुरुष मतदाता-10,10,078
----------
विधानसभावार मतदाता
विधानसभा पोलिंग बूथ कुल वोट पुरुष महिला
सादुलशहर-242 2,19,997 1,15,502 1,04,495
श्रीगंगानगर-218 2,24,813 1,17,194 1,07,619
श्रीकरणपुर-255 2,25,871 1,18,175 1,07,696
सूरतगढ़-261 2,31,692 1,22,763 1,08,929
रायसिंहनगर- 278 2,47,522 1,30,078 1,17,424
संगरिया-228 2,33,090 1,21,074 1,12,016
हनुमानगढ़-258 2,73,561 1,42,677 1,30,884
पीलीबंगा-284 2,72,444 1,42,595 1,29,849
कुल योग-2024 19,28,990 10,10,078 9,18,912
---------------
पिछली बार हुआ था सबसे ज्यादा मतदान
वर्ष 1952 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, इसमें पिछली बार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में मतदान 72.85 प्रतिशत रहा था। वहीं केन्द्र में 1989 से लेकर 1991 के बीच उठापटक की सरकारों का दौर चला तब इलाके के मतदाताओं का भी मूड बदला। ऐसे में मतदाताओं ने वोटिंग करने के लिए उत्साह नहीं दिखाया। इस कारण वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 42.25 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं केन्द्र में यूपीए के लगातार दस साल राज के बाद वर्ष 2014 के चुनाव में इलाके के मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। इस चुनाव में पहली बार मतदान का प्रतिशत 72 पार हो गया। इस लोकसभा क्षेत्र के कुल 17 लाख 53 हजार 825 मतदाताओं में से 12 लाख 56 हजार 806 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
---------------------------
तब आया हमारी लोकसभा सीट का अस्तित्व
वर्ष 1952 में पहली बार हुए आम चुनाव में गंगानगर संसदीय क्षेत्र विशुद्ध रूप से नहीं थी। ऐसे में हमारी लोकसभा सीट का अस्तित्व 1962 में आया। 1952 के लोकसभा चुनाव के प्रथम चुनाव के समय गंगानगर दो सदस्यीय लोकसभा क्षेत्र था, इसका नाम गंगानगर-झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र था। इस लोकसभा क्षेत्र की एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। इस संसदीय क्षेत्र में गंगानगर और झुंझुनूं जिले के अलावा चूरू जिले की चूरू, राजगढ़ और तारानगर तहसीलें थी। वहीं वर्ष 1957 में दूसरी लोकसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में गंगानगर, बीकानेर और सुजानगढ़ तहसील के बड़े हिस्से छोडकऱ शेष चूरू जिला शामिल था। वर्ष 1962 के चुनाव में गंगानगर लोकसभा चुनाव अस्तित्व में आया। इसमें श्रीगंगानगर का संपूर्ण जिले के अलावा चूरू जिले के कुछ गांव शामिल थे।
--------------
अब तक हुई लोकसभा चुनाव में पोलिंग
वर्ष----मतदान प्रतिशत
1952 -43.63
1957 -42.53
1962 -61.27
1967 -61.30
1971 -45.98
1977 -61.37
1980 -60.22
1984 -54.58
1989 - 53.09
1991 -42.25
1996 - 43.78
1998 - 60.64
1999 -52.80
2004 -53.90
2009 - 60.92
2014 -72.85
2019---





No comments:
Post a Comment