Breaking News
recent

दौसा मतगणना अपडेट... पहले राउण्ड में भाजपा 7262 मतों से आगे

दौसा. दौसा संसदीय क्षेत्र की राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में हुई पहले चरण की मतगणना में भाजपा की जसकौर मीणा करीब 7हजार 262 मतों से आगे हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी जसकौर मीणा ने 29 हजार 210 एवं कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा को 21 हजार 948 मत प्राप्त हुए हैं। इसमें बांदीकुई में भाजपा केा 2729 व कांग्रेस 2702,सिकराय कांग्रेस 3874 व भाजपा 2739, दौसा में कांग्रेस 4349 व भाजपा 2739, लालसोट कांग्रेस 2723 व भाजपा 3556, महुवा कांग्रेस 2816 व भाजपा 2228, बस्सी कांग्रेस 2092 व भाजपा 4462, चाकसू कांग्रेस 2230व भाजपा 4206 एवं थानागाजी में कांग्रेस 2303 व भाजपा 4196 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना स्थल पर पुलिस ऐहतियात के तौर पर चौक चौबंद है। इसमें भाजपा आगे चल रही है। दौसा संसदीय सीट से कांग्रेस से सविता मीणा एवं भाजपा से जसकौर मीणा प्रत्याशी हैं। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान ने बताया कि पीजी कॉलेज में मतगणना के दिन स्ट्रॉंग रूम के आगे एक-एक थानाप्रभारी स्तर का अधिकारी एवं जवान तथा सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उनकी निगरानी भी इवीएम मतगणना कक्ष तक लाने ले जाने पर रहेगी। प्रत्येक कक्ष एवं गलियारों में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
3 कम्पनियां व 400 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस काफी मुस्तैद है। एएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए आरएसी की तीन कम्पनियां बुलवाई गई है। वहीं जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी एवं 400 पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात है। इसके अलावा भी व्रज वाहन एवं घुड़सवार भी तैनात हैं।
गलियों में बेरिकेड्स
गांधी तिराहे से लेकर सोमनाथ चौराहे तक की करीब डेढ़ दर्जन गलियों के मुहानों पर बेरिकेड्स कराई गई है इन गलियों में वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। गांधी तिराहे एवं सोमनाथ चौराहे पर विशेष पुलिस जाप्ता तैनात है। यहां होकर केवल आपातकालीन वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना समाप्त होने तक इस रास्ते आने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों में होकर डायवर्ट किया जाएगा।
बाहरी तत्वों पर नजर
कॉलेज के बाहर सादा पुलिसकर्मी बाहर से आने वाले उन लोगों पर भी खास नजर रखे हुए हैं। जिले एवं आसपास के लोगों में दौसा सीट के परिणाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। गांवों की अथाई या चौपाल, बाजारों में चाय-पान की दुकान जहां भी देखो बस एक ही चर्चा सुनने को मिल रही है कि दौसा में आखिर भाजपा फिर से जीत दर्ज करेगी या कांग्रेस को सफलता मिलेगी। ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.