सिरोही. मारू प्रजापति विकास समिति नवगांव मगरा पगरना मोहब्बतनगर की ओर से सरियादेवी का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
प्रथम दिन भजन संध्या में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। दूसरे दिन प्रतिभावान सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समारोह में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मगरा परगना के 73 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद 47 यूनिट रक्तदान हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष शंकरलाल मंडोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिम्मतलाल, उपाध्यक्ष गोविन्दलाल, महामंत्री शंकरलाल, सह महामंत्री मोहनलाल, कोषाध्यक्ष हंसमुख भाई, उप कोषाध्यक्ष हंसमुख भाई, विपुल, जितेन्द्र कुमार, कपूराराम, प्रकाश कुमार, रमेश कुमार, नारायण, मुपाराम, दोलाराम, शांतिलाल, रमणलाल, नरेश कुमार, जितेन्द्र भाई, भुताराम, चमनलाल, ताराराम, वनाराम, भूराराम, अनाराम, लालाराम, थानाराम, दिनेश कुमार, बाबूलाल, कालूराम, नारणभाई, शंकरलाल, नवाराम, दानाराम, वालाराम आदि ने सहयोग किया।
पेड़ काटने का विरोध
शिवगंज. निकटवर्ती केसरपुरा गांव के आखरिया चौक में आरओ प्लांट के लिए खोदे जाने वाले ट्यूबवैल के लिए खुदाई कार्य करने वाले कार्मिकों की ओर से पेड़ काटने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपखंड अधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार केसरपुरा गांव के आखरियां चौक में कुछ वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने पौधरोपण किया था और निरंतर पानी पिलाते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 10 मई की रात ट्यूबवैल खोदने आए लोगों ने पेड़ उखाड़ दिए।





No comments:
Post a Comment