Breaking News
recent

डिस्कॉम ने थमाया धर्मशाला का 75000 का बिल, चिकित्सा विभाग ने नहीं भरा, कनेक्शन कट

डिस्कॉम ने थमाया धर्मशाला का 75000 का बिल, चिकित्सा विभाग ने नहीं भरा, कनेक्शन कट

रामसर पत्रिका.

चिकित्सा विभाग की धर्मशालाओं के हाल बिगडऩे लगे है। मरीजों की सुविधा के लिए 25 से 50 लाख रुपए खर्च कर बनवाई धर्मशालाओं में लोग नहीं ठहर रहे है और चिकित्साा विभाग भी अब इनको ताले लगाने में लगा है। रामसर की धर्मशाला का एक साल तक विभाग ने बिल नहीं भरा। 75000 का बिल आया तो विभाग यह कहकर कन्नी काट गया कि बिल ज्यादा है। डिस्कॉम ने कनेक्शन काट दिया अब धर्मशाला के भी ताले लगे है।

रामसर में बनी धर्मशाला के हाल बुरे है। यहां तीन कमरों में सैनेटरी पैड व अन्य सामग्री से भर दिए गए है। जिनका उपयोग मरीजों के लिए नहीं हो रहा। शेष कमरों व अन्य सामग्री का रखरखाव नहीं हो पाया। विभाग ने मरीजों व परिजनों के ठहराव का तो सोचा ही नहीं और न ही सालभर तक बिजली का बिल भरा। डिस्कॉम ने सालभर बाद 75000 रुपए का बिल दिया तो कान खड़े हो गए। विभाग ने इसको ज्यादा बता दिया। डिस्कॉम ने बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काट दिया है।

108 की सुविधा भी नहीं

निकटवर्ती गागरिया गांव जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है वहां पर 108 की सुविधा है और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामसर पर 108 एम्बुलेंस नहीं है। एेसे में 8 किमी दूर से 108 को बुलाया जाता है। इस दौरान यह एम्बुलेंस नहीं मिले तो सुविधा नहीं मिल पाती। हालांकि यहां 104 एम्बुलेंस है लेकिन वह केवल जननी सुरक्षा को है।
एक्सरे के लिए 60 किमी दूर

यहां एक्सरे मशीन लगी है लेकिन ऑपरेटर नहीं होन की जानकारी है। ऑपरेटर की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को 60 किमी दूर बाड़मेर जाना पडता है।

छोटा है इंजेक्शन रूम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक इंजेक्शन रूम बना हुआ है ।वह बहुत ही छोटा है। उसमें महिला और पुरुषों दोनों को इंजेक्शन एक साथ लगाया जाते है । यहां प्रतिदिन 200 से 250 तक की ओपीडी रहती है । ज्यादा भीड़ होने से महिलाओं को बाहर खुले में ही इंजेक्शन लगाया जाता है । इससे महिलाओं को दिक्कतें हो रही है ।

धर्मशाला का कनेक्शन कटा है

धर्मशाला का बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। यहां 108 की सुविधा नहीं है। स्टाफ व अन्य सुविधाएं है। - कालूराम विश्नोई, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामसर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.