Breaking News
recent

करौली धौलपुर संसदीय क्षेत्र 9 बजे तक १४ प्रतिशत मतदान



टोडाभीम 11,25
हिंडौन 13,78
करौली 13,72
सपोटरा 13,20
बसेड़ी 15,79
बाड़ी 16 ,51
धौलपुर 14,35
राजाखेड़ा 16 ,17
संसदीय क्षेत्र में कुल 13,98


मतदाता बनेंगे आज भाग्य विधाता
करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र
करौली. करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए सोमवार को मतदान होगा। संसदीय क्षेत्र के १८ लाख १० हजार ५७४ मतदाता लोकतंत्र के पर्व में मतों की आहुति देंगे। इनमें ८०७२०७ मतदाता धौलपुर में हैं, जबकि १००३३६७ करौली जिले में शामिल हैं। मतदान के लिए संसदीय क्षेत्र में कुल १९८७ मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें १०५५ केन्द्र करौली तथा ९३२ केन्द्र धौलपुर में बनाए हैं। गौरतलब है कि वर्ष २००८ में करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद इस सीट पर यह तीसरा चुनाव हो रहा है।
सामग्री लेकर पहुंचे मतदान दल
६ मई को होने वाले मतदान को लेकर रविवार को करौली के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर से मतदान दलकर्मी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। कॉलेज परिसर से करौली जिले के टोडाभीम, हिण्डौन, सपोटरा तथा करौली विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों की रवानगी की गई। कॉलेज परिसर में तृतीय प्रशिक्षण के साथ मतदान दलों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने मतदान दल कर्मियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी पहाडिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 6 बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केन्द्र पर लाइन में लगे होंगे उन सभी को मतदान कराया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.