बाड़मेर। अवैध बजरी खनन माफियाओं ( action against illeagle mining mafia in rajasthan ) के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम ने सिणधरी रावतसर रोड पर एक साथ नौ ट्रक जब्त किए। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के निदेशन में स्पेशल टीम ने की। सदर थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन ( illegal gravel mining ) एवं परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध बजरी खनन व उसके परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। एसपी के निर्देश पर स्पेशल टीम ने कार्रवाही करते हुए सिणधरी-रावतसर सड़क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी का परिवहन करते 9 डंपरो को रुकवाया। वाहन कागजों के बारे में संतोषजनक जवाब ना मिलने पर टीम द्वारा 9 डंपरों को जब्त कर सदर थाने में रखवाया गया है और खनन विभाग को सूचित किया गया है।
वहीं धौलपुर में जहां एक ओर प्रशासन बजरी परिवहन के रोकने का दावे कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर से राजाखेड़ा के कछियारा क्षेत्र शंकरपुरा व भूड़ा घाट पर चंबल बजरी का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। मामले में गंभीर बात यह है चंबल से बजरी का खनन में आधुनिक मशीनरी का प्रयोग भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो करीब प्रतिदिन करीब 300 से 400 ट्रॉलियां बजरी की चंबल से निकाली जा रही है और इनका स्टॉक समीपवर्ती गांवों में किया जा रहा है। यहां से रात को इस स्ट्रॉक को ट्रकों के जरिए अन्य स्थानों के भेजा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राजाखेड़ा के चंबल के घाट शंकरपुरा व भूड़ा-कछियारा पर जेसीबी मशीनों के जरिए ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में बजरी निकालने का कार्य 24 घंटे जारी है। यहां से ट्रेक्टर -ट्रॉलियों के जरिए बजरी को गांव कठूमरा व मैहदपुरा तिराहे पर भण्डारण किया जाता है। यहां एकत्र चंबल बजरी को ट्रक-ट्रोलों लें लोड करके समीपवर्ती उत्तर प्रदेश आगरा जिले के रास्ते अन्य स्थानों पर भेजा जाता है। चंबल से बजरी निकालने के लिए कई जेसीबी मशीनें लगी हुई है, जो कि एक ट्रेक्टर-ट्रॉली को भरने में करीब 8 से 10 मिनट का समय लेती है।
केवल ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की आ-जा सकती है
जिस चंबल क्षेत्र के घाट शंकरपुरा व भूड़ा घाट में जिस स्थान से बजरी का खनन हो रहा है, उन रास्तों पर केवल ट्रेक्टर-ट्रॉलियां ही चल सकती है, क्योंकि यहां आसपास रेतीला और उबड़ खाबड़ रास्ता है, जिस पर अन्य किसी भी वाहन को चलने में परेशानी आती है।





No comments:
Post a Comment