Breaking News
recent

अपने उद्देश्य से भटकी AAP, 14 विधायक छोड़ना चाहते हैं पार्टीः विजय गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल के बयान ने दिल्ली की सियासत में गहमागहमी मचा दी है। गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 14 विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं। इसकी वजह पार्टी का अपने उद्देश्यों से भटकना है।

महिला सांसदों के लिए नहीं धड़कता है 'देश का दिल', 7 दशक में केवल सात को चुना

विजय गोयल ने यह बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में कही। बुधवार को आप के संचालक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा, आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

केजरीवाल ने कहा था, "पिछले तीन दिनों से हमारे सात विधायकों ने हमें बताया कि भाजपा ने उनसे संपर्क किया और हर एक विधायक को 10 करोड़ रुपये में खरीदने का प्रस्ताव दिया। वे (भाजपा) हमारे विधायकों को तोड़ना चाहते हैं, यह काम प्रधानमंत्री मोदी को शोभा नही देता।"

वो 10 राजनेता जो आजतक कोई भी लोकसभा चुनाव नहीं हारे

वहीं, इसके जवाब में विजय गोयल ने कहा कि भाजपा को आप विधायक खरीदने की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी के 14 विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं क्योंकि यह अपने उद्देश्यों से भटक गई है लेकिन भाजपा को इन विधायकों को खरीदने की जरूरत नहीं है। यह आरोप कि भाजपा 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दे रही है, झूठे हैं।"

 

पूर्व में आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले नेताओं का हवाला देते हुए गोयल ने कहा, "प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और कई अन्य लोगों ने यह कहते हुए पार्टी (आप) छोड़ दी कि वे खुद को इसमें ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। वह पार्टी जो भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आई थी, उसने भ्रष्ट कार्यों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।"

लोकसभा चुनाव 2019: इन 7 सीटों पर है दिलचस्प मुकाबला, आपको होनी चाहिए जानकारी

गौरतलब है कि आगामी 12 मई को राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर एक साथ लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। बीते 11 अप्रैल से शुरू हुए लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे और 19 मई को अंतिम चरण का मतदान होना है। इसके बाद 23 मई को मतगणना आयोजित की जाएगी।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika hindi news App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.